1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Made In Heaven 2: पहले से भी ज्यादा धमाकेदार है 'मेड इन हेवन 2' का ट्रेलर, देखकर बढ़ जाएगी बेकरारी

Made In Heaven 2: पहले से भी ज्यादा धमाकेदार है 'मेड इन हेवन 2' का ट्रेलर, देखकर बढ़ जाएगी बेकरारी

 Published : Aug 01, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 04:11 pm IST

Made In Heaven 2 Trailer: 'मेड इन हेवन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो में शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर और जिम सर्भ लीड रोल में हैं।

Made In Heaven 2 trailer released most awaited web series of sobhita dhulipala arjun mathur jim sarb- India TV Hindi
Made In Heaven 2 Trailer Image Source : INSTAGRAM

Made In Heaven 2 Trailer: मच अवेटड वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी दमदार है और इस बार इस में कई नए चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। दूसरे सीजन में भी कहानी वेडिंग प्लानर के इर्द गिर्द घूमती है। इस पॉपुलर सीरीज में इस बार भी रिश्तों की अहमियत के बारे में बताया गया है। 'मेड इन हेवन 2' के ट्रेलर में आपको रोमांस, ड्रामा और मैरिड लाइफ से जुड़ी नई कहानी देखने को मिलेगी। 

दूसरे सीजन इस दिन होगा शुरू

शोभिता धुलिपाला और अर्जुन मेहरा की मल्टी स्टारर वेब सीरीज में इस बार आपको मृणाल ठाकुर और दीया मिर्जा भी लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। ट्रेलर में स्टार कास्ट के किरदारों को बहुत ही दमदार तरीके से दिखाया गया है। 'मेड इन हेवन' का पहला सीजन लोगों को काफी पसंद आया था। लोगों को इसके दूसरे सीजन का काफी समय से इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है। आप इस शो के दूसरे सीजन को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसके दूसरे सीजन के नए एपिसोड 10 अगस्त 2023 से स्ट्रीम होंगे।

ट्रेलर इसलिए है खास
'मेड इन हेवन 1' में आपने देखा कैसे दो वेडिंग प्लानर शादी के रिश्तों को लेकर चर्चा करते हैं और रिश्तों की कदर करना लोगों से सिखते हैं। इसके दूसरे सीजन के ट्रेलर में आपको मैरिड लाइफ में हो रहे डोमेस्टिक वायलेंस जैसे और भी कई मुद्दे भी दिखाए जाएंगे। इस दूसरे सीजन में समाज की सच्चाई दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे समाज में शादी के नाम पर बंद कमरे में डोमेस्टिक वायलेंस किया जाता है। ट्रेलर की खास बात ये है कि घर में हो रहे डोमेस्टिक वायलेंस को दिखाया गया है। 

स्टार कास्ट का जलवा 
इस सीरीज में अर्जुन मेहरा, शोभिता धुलिपाला, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, मोना सिंह त्रिनेत्र हल्दर, इश्वर सिंह और विजय राज जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। इसके अलावा कुछ स्टार कास्ट दूल्हा और दुल्हन का रोल प्ले कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-

Mrunal Thakur की इन फिल्मों और वेब सीरीज ने जीता फैंस का दिल, टीवी के बाद ओटीटी पर भी मचा चुकी हैं धमाल

RARKPK BO Collection Day 4: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' चौथे दिन नहीं दिखा पाई कमाल, इतना किया कलेक्शन

ओटीटी पर देखें ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज, दमदार कहानी देख आ जाएगा मजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन