1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Valentine's Day पर नेटफ्लिक्स लाया 'द रोमैंटिक्स', बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों के दीवानों के लिए है खास

Valentine's Day पर नेटफ्लिक्स लाया 'द रोमैंटिक्स', बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों के दीवानों के लिए है खास

 Published : Jan 31, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Jan 31, 2023 01:39 pm IST

Valentine's Day 2023: नेटफ्लिक्स बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स पर चार एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करेगा। यहां जानिए क्या है ये 'द रोमैंटिक्स'...

The Romantics- India TV Hindi
The Romantics Image Source : TWITTER

Valentine's Day 2023: नेटफ्लिक्स बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउस में से एक यश राज फिल्म्स के साथ 'द रोमैंटिक्स'  नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने जा रहा है। ये रोमांटिक फिल्मों पर बनी डॉक्यूमेंट्री प्यार करने वालों के लिए खास होगी। इसलिए यह वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

डॉक्यूमेंट्री यशराज फिल्म्स की रोमांटिक फिल्मों को सेलीब्रेट करने वाली होगी और क्योंकि यहां बॉलीवुड में बीते कई दशकों में प्यार कैसे सामने आया यह दिखाएगी। इसलिए इसे रिलीज करने के लिए वेलेंटाइन डे से बेहतर अवसर नहीं हो सकता। यशराज फिल्म्स पर इस विशेष प्रस्तुति के बारे में घोषणा मंगलवार को हुई और 'द रोमैंटिक्स' का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च किया जाएगा।

'द रोमैंटिक्स' डॉक्यूमेंट्री में क्या है खास 

रोमांटिक्स बॉलीवुड पर एक तरह की फीचर डॉक्यूमेंट्री है। इसमें देखा जाएगा कि यशराज फिल्म्स कैसे बनी। 2022 में, YRF ने सिनेमा में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया और डॉक्यूमेंट्री नई फिल्म दूरदर्शी फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और दूसरी पीढ़ी के निर्माता आदित्य चोपड़ा के लिए एक ट्रिब्यूट होगी। जिन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ। 

'फाइटर' में कैसा होगा ऋतिक रोशन किरदार, शाहरुख खान ने किया बड़ा खुलासा

Abdu Rozik ने बाथरूम में बनाया ऐसा VIDEO, लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म को टीज करते हुए एक पोस्टर लॉन्च किया गया। इसमें एक महिला तकरीबन आधी नजर आ रही है, उसकी साड़ी का पल्लू उसके पीछे हवा में लहरा रहा है। यशराज फिल्म्स में यह ट्रॉप रहा है और 'द रोमैंटिक्स' पोस्टर में इसका इस्तेमाल इसे बखूबी दिखा रहा है। बैकग्राउंड में यशराज के बैनर की रोमांटिक फिल्में हैं। बता दें कि 'रोमांटिक्स' का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है।

Pathaan Box Office Day 6: शाहरुख खान की 'पठान' लेकर आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, छटवें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

पहली बार सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा, फोटो देख फैंस ने बताया किस पर गई है मालती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन