1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Abdu Rozik ने बाथरूम में बनाया ऐसा VIDEO, लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

Abdu Rozik ने बाथरूम में बनाया ऐसा VIDEO, लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

 Published : Jan 31, 2023 07:15 am IST,  Updated : Jan 31, 2023 07:18 am IST

'बिग बॉस 16' के घर से बाहर निकलने के बाद भी अब्दु रोजिक लगातार सुर्खियों में छाए हैं। लेकिन हमेशा प्यार पाने वाले अब्दु इस बार लोगों की नाराजगी का शिकार हो रहे हैं।

Abdu Rozik Video- India TV Hindi
Abdu Rozik Video Image Source : INSTAGRAM_ABDUROZIK

Abdu Rozik Video: 'बिग बॉस 16' के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक बीते कुछ दिनों पहले ही शो से बाहर आए हैं। लेकिन शो से बाहर आने के बाद भी उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। क्योंकि घर के बाहर भी उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला है। अब्दु भी उन सेलेब्स में शुमार हो चुके हैं, जो किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर बने रहते हैं। लेकिन इस बार अब्दु ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है कि जिसे देखकर लोग उनसे नाराजगी जता रहे हैं। 

बाथटब में धोए कपड़े, ये हुई गलती 

इस वीडियो में अब्दु एक बार फिर क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार अब्दु ने गलती से एक ऐसी मिस्टेक कर दी है कि लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा और वे अब्दु को नसीहतें देते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि जिस वीडियो को लेकर अब्दु से उनके फैंस नाराज हैं वह ये है कि अब्दु कपड़े धोते हुए पानी को काफी ज्यादा बर्बाद कर रहे हैं। 

लोगों ने लगा दी डांट 

अब अब्दु का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स में फैन्स उनसे नाराजगी जता रहे हैं। लोग अब्दु से पानी बचाने को कह रहे हैं। एक कमेंट में यूजर ने कहा, 'भाई पानी कम बहाओ।' दूसरे कमेंट में लिखा है, 'अब्दु प्लीज पानी बर्बाद मत करो।'  वहीं एक कमेंट में लिखा है, 'अब्दु ब्रो यू आर रॉक लेकिन प्लीज पानी बचाओ, प्लीज़ पानी बचाओ।'

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अपनी गलतियों की माफी मांगेगा अभी, अभिनव का टूटेगा दिल

कौन हैं अब्दु रोजिक 

गौरतलब है कि अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के हैं। उन्हें भारत में पहचान तो सोशल मीडिया से मिल चुकी थी, लेकिन उन्हें इतनी शौहरत 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट बनने के बाद मिली। सलमान के शो ने उन्हें भारतीय फैन्स के दिलों में बसा दिया। आपको बता दें कि दुबई में अब्दु एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर फेसम हैं। खबरों की मानें तो अब्दु जल्द ही 'बिग ब्रदर्स यूके' का हिस्सा बन सकते हैं। वह जल्द ही सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे।  

Anupamaa: मर्सिडीज खरीदने के बाद अनुपमा ने किया ये बड़ा काम, अब सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन