1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, मिलेगा डबल धमाल

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, मिलेगा डबल धमाल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 15, 2022 04:21 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 02:22 pm IST

कई नई फिल्म सिनेमाघर के बाजाय हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेबसीरीज और धमाकेदार शो ने हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर खींचा है।

instagram- India TV Hindi
OTT This Week Image Source : INSTAGRAM

OTT This Week: ओटीटी कंटेंट की डिमांड देश में तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेबसीरीज और धमाकेदार शो ने हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। दर्शकों की मांग को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के कंटेंट पेश किए जा रहे हैं। कई नई फिल्म सिनेमाघर के बाजाय हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया गया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 

हिटः द फर्स्ट

हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'हिटः द फर्स्ट' भी इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त यानी आज अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज कर दी गई है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में राजकुमार और सान्या मल्होत्रा के अलावा जतिन गोस्वामी, अखिल अय्यर, मिलिंद गुणाजी, शिल्पा शुक्ला, दलीप ताहिल और संजय नार्वेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Salaar: प्रभास की 'सालार' को लेकर सामने आया नया अपडेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शाबाश मिथु

तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिथु 15 जुलाई को रिलीज हुई थी। बता दें रिलीज होने के एक महीने बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। आप आज से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द वॉरियर

द वॉरियर फिल्म में अभिनेता राम पथोनेनी एक पुलिस वाले की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 'एन. लिंगू स्वामी' द्वारा निर्देशित फिल्म 'द वॉरियर' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 15 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। 

independence Day: सालों बाद भी कम नहीं हुआ इन बॉलीवुड गानों का जादू, देश पर मर मिटने का है जज्बा

शी- हल्क

'मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स' में अब सबसे शक्तिशाली मेंबर 'हल्क' की बहन 'शी- हल्क' भी नजर आने वाली है।बता दें मार्वल स्टूडियो और डिज्नी ने बीते दिनों पहले ही इसके ट्रेलर के साथ ‘शी-हल्क’ वेब सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था। फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 अगस्त से इस वेब सीरीज को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में देख सकते हैं।

तमिल रॉकर्स

तमिल रॉकर्स वेब सीरीज मूवी पाइरेसी साइट तमिल रॉकर्स पर आधारित है। यह साइट्स मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ा खतरा है, जो किसी भी फिल्म के रिलीज होते ही इसे लीक कर देती है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में अरुण विजय नजर आएंगे। सीरीज में दिखाया जाएगा कि यह वेबसाइट वास्तव में कैसे काम करती है और वेबसाइट में नई फिल्में कैसे जोड़ी जाती हैं? यह सीरीज 19 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है।

एक्टर Adivi Sesh ने ऑक्टोपस स्पेशल फोर्स संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, बयां किया 'मेजर' का अनुभव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन