1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इस वीकेंड टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल' और 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के साथ ये फिल्में और वेब सीरीज देने वाली हैं दस्तक

इस वीकेंड टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल' और 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के साथ ये फिल्में और वेब सीरीज देने वाली हैं दस्तक

 Published : Oct 12, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 06:00 am IST

'धक धक' से लेकर 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन तक' इस वीकेंड ओटीटी और थियेटर में कुछ खास फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

new Web Series And Films - India TV Hindi
new Web Series And Films Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्लीः ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों तक, अक्टूबर कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर या फंतासी से भरा हुआ है। लोग अपने पसंदीदा टीवी शो, फिल्में या वेब स्टोरीज देखने के लिए आप लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्टफोन या टैबलेट को ओपन कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, थिएटर में परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। 'धक धक' से लेकर 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन' तक हम बताने जा रहे हैं आपको इस सप्ताह की रिलीज की पूरी लिस्ट...

फिल्म प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
धक धक थिएटर 13 अक्टूबर
सुल्तान ऑफ दिल्ली डिज़्नी+हॉटस्टार 13 अक्टूबर
कोफुकू जियो सिनेमा 9 अक्टूबर
पास्ट लाइव्स अमेज़न प्राइम वीडियो 13 अक्टूबर
मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन अमेज़न प्राइम वीडियो 11 अक्टूबर
बिग वेपः द राइस एंड फॉल ऑफ जूल नेटफ्लिक्स 13 अक्टूबर
डिलीवर अस फॉर्म ईवल नेटफ्लिक्स 12 अक्टूबर
गूसबंप्स डिज़्नी+हॉटस्टार 13 अक्टूबर

धक धक

रिलीज डेट- 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थियेटर

कहानी आत्म-खोज पर निकले अलग-अलग एजग्रुप और समाज की चार महिलाओं की रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बीएलएम पिक्चर्स, आउटसाइडर फिल्म्स प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में, तापसी पन्नू, अजीत अंधारे, केविन वाज़ और प्रांजल खंडड़िया भी बतौर निर्माता जुड़े हैं। इसमें लीड किरतार में रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी हैं।

सुल्तान ऑफ दिल्ली 
रिलीज डेट- 13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- डिज़्नी+हॉटस्टार

कहानी में लालच, विश्वासघात, साहस और सत्ता के लिए अंतिम लड़ाई की कहानी तलाशते अर्जुन भाटिया की यात्रा को दर्शाया गया है। अनुप्रिया गोयनका, मौनी रॉय, हरलीन सेठी भी लीड रोल में हैं।

कोफुकू
रिलीज डेट-
9 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- जियो सिनेमा

मसूरी के एक कैफे में सदफ की मुलाकात एक अजनबी से होती है जो जिद करता है कि वह उसे घुमाएगा। आगे जो हुआ वह एक ऐसी मुलाकात थी जिसने सदफ़ का अपने जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदल दिया। शॉर्ट फिल्म में अदा शर्मा, जतिन सरना लीड रोल में हैं।

पास्ट लाइव्स
रिलीज डेट-
13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- आईट्यून्स, गूगल प्ले और प्राइम वीडियो

नोरा के परिवार के दक्षिण कोरिया छोड़ने के बाद बचपन के दो करीबी दोस्त नोरा और हे सुंग अलग हो जाते हैं। इस दिल दहला देने वाले आधुनिक रोमांस में, वे एक दुर्भाग्यपूर्ण सप्ताह के लिए न्यूयॉर्क में फिर से मिलते हैं। जहां वे नियति, प्रेम और जीवन को परिभाषित करने वाले नए अनुभव को पाते हैं। 

मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन
रिलीज डेट-
11 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो
एथन हंट और उसकी आईएमएफ टीम को एक खतरनाक हथियार को गलत हाथों में पड़ने से पहले उसका पता लगाना है। खतरनाक एक्शन से भरपूर इस फिल्म में टॉम क्रूज़, हेले एटवेल, विंग रैम्स लीड किरदार में हैं। 

डिलीवर अस फॉर्म ईवल
रिलीज डेट-
12 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

एक विचित्र मामले की जांच करते समय, न्यूयॉर्क शहर का एक पुलिस अधिकारी एक पुजारी से मिलता है जो उसे विश्वास दिलाता है कि यह घटना राक्षसी कब्जे से संबंधित है।

बिग वेपः द राइस एंड फॉल ऑफ जूल 
रिलीज डेट-
11 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

जूल इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी थी। अब, वे एक सावधान करने वाली कहानी है। टाइम हेल्थ कॉरेस्पोंडेंट जेमी डुचर्मे की पुस्तक 'बिग वेप: द इन्सेंडरी राइज ऑफ जूल' पर आधारित और आर.जे. द्वारा निर्देशित। कटलर (बिली इलिश: द वर्ल्ड्स ए लिटिल ब्लरी; बेलुशी), यह चार-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री सिलिकॉन वैली के बीस वर्षों के नवाचार, प्रभाव और पागलपन को उजागर करती है, जो वेपिंग डिवाइस की शानदार लौ को समझाती है जिसने लगभग सब कुछ बदल दिया।

'गूसबंप्स' 
रिलीज डेट-
13 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो

पांच हाई स्कूलर्स का एक ग्रुप अपने शहर पर अलौकिक शक्तियों को महसूस करता है, अब उन्हें इसे बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। फिल्म का ट्रेलर धूम मचा रहा है।

भारत-अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबले के प्री मैच शो में पहुंची कंगना रनौत, एयरफोर्स यूनिफॉर्म में आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन