1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली सीरीज के एक्टर्स के साथ खिंचाई सेल्फी, लोगों को याद आई नेटफ्लिक्स की कहानी

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली सीरीज के एक्टर्स के साथ खिंचाई सेल्फी, लोगों को याद आई नेटफ्लिक्स की कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 26, 2026 10:05 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 10:05 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली सुपरहिट सीरीज के एक्टर्स के मुलाकात की है। उनके साथ की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

Naredra Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र Image Source : IMAGE SOURCE-X@NARENDRAMODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात इजराइली जासूसी ओटीटी सीरीज 'फौदा' की टीम से हुई। टीम के हर सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेल्फी को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शो की टीम के साथ ली गई तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, 'शुक्र है, इस मुलाकात में सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत पड़ी, कोई जासूसी का काम नहीं, फौदा।'

इजराइली सुपरहिट सीरीज है फौदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली गई इस तस्वीर में फौदा के निर्माता लियोर राज, एवी इस्साचारॉफ, अभिनेता लेटिटिया ईडो, डोरोन बेन-डेविड और टीम के कई सदस्य शामिल थे। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बेहद खुश थे। इजरायली जासूसी ओटीटी सीरीज फौदा नेटफ्लिक्स इंडिया पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि पुरस्कार विजेता इजरायली जासूसी सीरीज फौदा को मुख्य अभिनेता लियोर राज (जो डोरोन का किरदार निभाते हैं) और पत्रकार एवी इस्साचारॉफ ने विकसित, लिखा और निर्मित किया है। श्रृंखला का निर्देशन अब रोटेम शामिर (सीजन 2-4) कर रहे हैं और इससे पहले असाफ बर्नस्टीन (सीजन 1) ने किया था। फारअवे रोड प्रोडक्शंस इसका निर्माण कर रहे हैं। 

फौदा की कहानी

फौदा एक एक्शन थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें डोरोन कैविलियो (लियोर राज) नाम का एक गुप्त इजरायली जासूस वेस्ट बैंक और गाजा में हाई-प्रोफाइल लक्ष्यों का पीछा करता है। यह शो 2015 में शुरू हुआ और इजरायली नेटवर्क यस ओएच पर प्रसारित हुआ। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद इसे दुनिया भर में लोकप्रियता मिली। फौदा में कुल 4 एपिसोड हैं, प्रत्येक सीजन में 12 एपिसोड हैं। सभी एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं। इस सीरीज़ में लियोर राज, इट्ज़िक कोहेन, हिशाम सुलिमान, शादी मारी, लाएटिटिया ईडो, युवल सेगल, नेटा गार्टी, तोमर कापोन, त्साही हालेवी और याकोव जादा डैनियल जैसे कलाकार शामिल हैं। सीरीज की कहानी का उद्देश्य लोगों को 2 पड़ोसी देशों के बीच चल रही अंतहीन जंग के दुष्परिणामों से जूझना दिखाना था। सीरीज को लोगों ने खूब प्यार दिया था और पूरी दुनिया में पसंद किया गया था। खास बात ये है कि ये सीरीज आईएमडीबी पर भी अच्छी खासी रेटिंग के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है। सीरीज को IMDB पर 8.3 रेटिंग दी गई है। 

ये भी पढ़ें- 'मेरे प्यारे पति', रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की शादी की शेयर की तस्वीरें, प्रेम रंग में डूबा फिल्मी जोड़ा

ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या गिरफ्तार, फिल्म डायरेक्टर को किडनैप करने की प्लानिंग में शामिल होने का लगा आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन