गुरुग्राम में अपने स्टैंड-अप शो से जुड़े '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए हरियाणा के डीजीपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एनसीडब्ल्यू ने प्रणित मोरे और '370 रुपये की बिरयानी' वाला विवादित बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। इस बीच प्रणित मोरे ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह 'इस नफरत के हकदार थे।'
प्रणित मोरे ने शेयर किया वीडियो
गुरुग्राम में अपने स्टैंड-अप शो से जुड़े 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। शनिवार को प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। अपने वीडियो में प्रणित ने कहा कि वह इसी नफरत के लायक थे, क्योंकि उन्होंने उस व्यक्ति को ऐसी बातें करने से नहीं रोका। उन्होंने अपने दर्शकों से एक मौका देने की अपील की और साथ ही भरोसा दिलाया कि वह एक बेहतर इंसान बनेंगे।
370 की बिरयानी वाले विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी
प्रणित मोरे ने एक वोडियो जारी करते हुए इस पूरे विवाद पर माफी मांगी है। प्रणित कहते हैं- 'हैल्लो, तो बात ये है कि मैं ये बात काफी समय से करना चाह रहा था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। आप सभी ने मेरा क्राउडवर्क तो देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे इतनी नफरत मिल रही है। मुझे लगा कि शायद मैं ये नफरत डिजर्व करता हूं। क्योंकि, जब मैं उस लड़के से साथ क्राउड वर्क कर रहा था, उसने काफी आपत्तिजनक बातें बोली थीं और सभी लोग उस पर हंस रहे थे, तो मैं भी उसके साथ बह गया। फैसले में चूक हो गई।'
मेरी सबसे बड़ी गलती- प्रणित मोरे
प्रणित मोरे ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं चाहता तो उसे वहीं रोक सकता था, स्टैंड ले सकता था, जो मैं नहीं कर पाया। मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया जिससे चीजें इतनी फैल गईं। जिनको भी इस वजह से हर्ट हुआ है, उन सबसे मैं माफी मांगना चाहता हूं। जो भी लीगल प्रोसीडिंग्स मेरे खिलाफ चल रही हैं, उनमें मैं अथॉरिटीज के साथ को-ऑपरेट भी कर रहा हूं। मैं आपसे बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे एक और चांस दिया जाए। मैं बेहतर इंसान बनकर दिखाउंगा।'
क्या है विवाद?
'370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद की बात करें तो इसकी शुरुआत प्रणित मोरे के स्टैंड-अप कॉमेडी शो से हुई थी। शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा नाम के दर्शक ने जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह विवाद प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो से शुरू हुआ था। शो ने बताया कि खाना खाने के बाद महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, जिससे उन्हें हैरानी हुई। फिर उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्होंने खाने पर 370 रुपये खर्च किए थे, इसलिए उन्हें बदले में "फिजिकल इंटिमेसी" की उम्मीद थी। इस घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही।" और ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।