1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म उड़ा देगी रातों की नींद, 14 साल पहले हुई थी रिलीज, आज तक बरकरार है इसका खौफ

2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म उड़ा देगी रातों की नींद, 14 साल पहले हुई थी रिलीज, आज तक बरकरार है इसका खौफ

 Published : Apr 12, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 08:08 pm IST

आज कल हॉरर को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। दर्शक हॉरर फिल्मों को इतना पसंद करने लगे हैं कि मेकर्स भी ज्यादातर इसी तरह की फिल्में बना रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही धांसू और डरावनी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखने के बाद आप अपनी जगह से हिल भी नहीं पाएंगे।

kanchana- India TV Hindi
साउथ की यादगार हॉरर फिल्म Image Source : INSTAGRAM

'स्त्री 2', 'माया', 'पिसासु', 'अथिरन' और 'द हाउस नेक्स्ट डोर' की रिलीज से पहले कई ऐसी हॉरर मूवी आ चुकी है जो लोगों के दिलों-दिमाग में सालों से घर किए हुए है। ये फिल्में दर्शकों बहुत पसंद भी आई है और इसके एक-दो नहीं तीन पार्ट तक रिलीज हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं और कुछ अलग सा हॉरर कंटेंट देखना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी डरावनी और खौफनाक साउथ मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखने के बाद आपको भी डर का एहसास होने लगेगा। जहां सस्पेंस थ्रिलर, एक्शन दर्शकों को रोमांच से भर देती हैं तो वहीं हॉरर फिल्में अकेले में देखने में रूह कांप जाती है और पूरी रात आप डर के साए में गुजरते हैं।

ये भूतिया फिल्म उड़ देगी रातों की नींद

किसी को एक्शन तो किसी को कॉमेडी वहीं कुछ को सस्पेंस-थ्रिलर और हॉरर देखना पसंद होता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को हॉरर फिल्में देखना पसंद होता है। चाहे वो नई हो या पुरानी तो आज हम आपके लिए एक ऐसी पुरानी लेकिन बेहतरीन साउथ हॉरर मूवी लेकर आए हैं, जिसे आज भी देख लोग रात भर सो नहीं पाते हैं। ये फिल्म करीब 14 साल पुरानी है, लेकिन इसकी कहानी इतनी जबरदस्त है कि इसके चार भाग आ चुके हैं। हम बात कर रहे हैं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साउथ मूवी 'कंचना' की।

आज भी देखकर लगता है डर

साउथ सुपरस्टार और फिल्म निर्देशक राघव लॉरेंस की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंचना' फ्रैंचाइजी के चार भाग आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में मेकर्स ने अब 'कंचना 5' को लेकर भी अपटेड शेयर की है। इस फिल्म की कहानी एक किन्नर पर आधारित है, जिसकी जमीन को कुछ गुंडे हड़प लेते हैं और लालच में उस किन्नर को मार देते हैं, जिसकी आत्मा अपना बदलना लेने के लिए राघव लॉरेंस के शरीर का सहारा लेती है और उसके कातिल से बदला लेती है। इस फिल्म के कई सीन इतने डरावने हैं कि देख सांसें धीमी हो जाएगी। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हैं।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी धांसू कमाई

Sacnilk के अनुसार, 2011 में रिलीज हुई तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंचना' ने दुनिया भर में 108 करोड़ की कमाई की, जिससे यह उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। इसकी शुरुआत शानदार रही, पहले दिन अकेले तमिलनाडु में 5.77 करोड़ की कमाई हुई और दुनिया भर में 10 करोड़ का कलेक्शन किया। दो दिनों में, फिल्म ने तमिलनाडु में 10.83 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन