1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. मालदीव्स में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं हिना खान, वायरल हुईं फोटोज

मालदीव्स में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं हिना खान, वायरल हुईं फोटोज

 Published : Dec 21, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 02:32 pm IST

हिना खान जल्द ही विक्रम भट्ट की 'हैक्ड' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जो 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

hina khan bf rocky jaiswal maldives vacation - India TV Hindi
हिना खान ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग मालदीव्स में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं

मुंबई: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव्स में हैं और अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ढेर सारी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं।

इन तस्वीरों में हिना खान बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने स्विमिंग पूल के किनारे मोनोकनी में अलग-अलग अंदाज में पोज देकर फोटोज क्लिक कराई हैं। 

ट्विंकल खन्ना ने अंकुरित होने से पहले पहने 'प्याज वाले झुमके', अक्षय कुमार ने किया था गिफ्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिना खान और प्रियांक शर्मा का म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

हिना खान जल्द ही विक्रम भट्ट की 'हैक्ड' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जो 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। हाल ही में उन्होंने 'डैमेज 2' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। 

हिना ने अपने प्रोजेक्ट्स के लिए ही फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' को भी अलविदा कह दिया था। इस शो में वो कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं। 

फेमस टीवी एक्ट्रेस 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद कई रिएलिटी शो जैसे 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में नज़र आ चुकी हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन