1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. शिवांगी जोशी कर रही हैं शिकायत, मोहिसन खान बने किसके ड्राइवर?

शिवांगी जोशी कर रही हैं शिकायत, मोहिसन खान बने किसके ड्राइवर?

 Published : May 20, 2019 10:50 pm IST,  Updated : May 20, 2019 10:50 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानि शिवांगी जोशी ने एक टिक टॉक वीडियो बनाया है, जिसमें वो शिकायत कर रही हैं कि उनका मुंह मोटा हो गया है।

Mohsin Khan- India TV Hindi
Mohsin Khan Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानि शिवांगी जोशी ने एक टिक टॉक वीडियो बनाया है, जिसमें वो शिकायत कर रही हैं कि उनका मुंह मोटा हो गया है। वहीं शो में कार्तिक के रोल में नज़र आने वाले मोहसिन खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो ड्राइवर के यूनिफॉर्म में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है- ''किसी ने पाउटी ड्राइवर ऑर्डर किया था...चले मेमसाहब।''

तस्वीर में मोहसिन पाउट करते नज़र आ रहे हैं। कहीं उनका ये पोस्ट शिवांगी के लिए तो नहीं। आप भी देखिए उनकी तस्वीर...

आपको बता दें कि 18 मई को शिवांगी का बर्थडे था। उन्होंने अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी दी थी, जिसमें मोहिसन, लता सबरवाल, अदिती भाटिया, श्रद्धा आर्या, आशनूर कौर, सुरभि चांदना, रीम शेख, मोहिना सिंह, विशाल आदित्य सिंह, राजन साही सहित टीवी की दुनिया के कई सेलेब्स आए थे।

इसके अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर भी केक काटकर शिवांगी का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था।

शिवांगी और मोहसिन पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।

शिवांगी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से डेब्यू किया था। वो 'बेइंतहां', 'लव बाइ चांस', 'बेगूसराय' जैसे शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Also Read:

India's Most Wanted में क्यों नहीं है कोई एक्ट्रेस? अर्जुन कपूर ने दिया जवाब

राजकुमार राव-फातिमा सना शेख स्टारर मेट्रो सीक्वल का नाम होगा लूडो!

करीना कपूर और सैफ अली खान भी खाते हैं दाल-चावल, ऐसे रखते हैं खुद को फिट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन