आशका गोराडिया (Aashka Goradia) करीब दो साल बाद एकता कपूर की 'डायन' से टीवी पर वापसी करने वाली हैं। 'कुसुम' में कुमुद के रोल से फेमस हुईं आशका ने कई सीरियलों में निगेटिव किरदार निभाए। 'लागी तुझसे लगन' और 'भारत के वीरपुत्र: महाराणा प्रताप' के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले हैं। अब आशका 'डायन' में पॉजिटिव रोल में नज़र आएंगी।
Related Stories
रोल के बारे में आशका ने स्पॉटबॉय से कहा- ''इस शो में मुझे 7 कैरेक्टर निभाने का मौका मिलेगा। वह रंगों की रानी है और हर रंग के साथ उसकी अलग पर्सनैलिटी देखने को मिलती है। मुझे अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिल रहा है।''
आशका मेकअप एक्सपर्ट हैं और उन्होंने अपने लुक पर भी काम किया है। आशका अंतिम बार 'नागिन 2' में नज़र आई थीं। उन्होंने 'नच बलिए' में अपने पार्टनर ब्रेंट गोबले के साथ हिस्सा भी लिया था।
Also Read:
ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे रणबीर कपूर, नीतू कपूर ने शेयर की सेल्फी
करण जौहर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में मां हीरु जौहर के साथ किया वैक्स स्टेच्यू का अनावरण
कलंक' के ट्रेलर के Memes हुए वायरल, वरुण धवन-आलिया धवन की फिल्म अभी से हिट