1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रुबीना दिलैक के शो 'शक्ति' में होगी एक और नई एंट्री, ये कलाकार निभाएंगे विलेन का किरदार

रुबीना दिलैक के शो 'शक्ति' में होगी एक और नई एंट्री, ये कलाकार निभाएंगे विलेन का किरदार

 Published : Apr 03, 2021 06:57 am IST,  Updated : Apr 03, 2021 07:02 am IST

कलर्स टीवी के शो 'शक्ति' में हाल ही में रुबीना दिलैक की एंट्री हुई है। अब एक और कलाकार इस शो का हिस्सा होने जा रहा है। जी हां, टेलीविजन अभिनेता कपिल निर्मल लोकप्रिय धारावाहिक 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

rubina dilaik- India TV Hindi
रुबीना दिलैक के शो 'शक्ति' में होगी एक और नई एंट्री, ये कलाकार निभाएं विलेन का किरदार Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIK

कलर्स टीवी के शो 'शक्ति' में हाल ही में रुबीना दिलैक की एंट्री हुई है। अब एक और कलाकार इस शो का हिस्सा होने जा रहा है। जी हां, टेलीविजन अभिनेता कपिल निर्मल लोकप्रिय धारावाहिक 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

कपिल को धारावाहिक 'राजा की आएगी बारात' में नायक युधिष्ठिर सिसोदिया के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, लेकिन 'शक्ति' में उनकी नई भूमिका उन्हें एक क्रूर हत्यारे के रूप में पेश करती है।

इस पर कपिल निर्मल ने कहा, "मैं जीत की भूमिका निभा रहा हूं, जो एक कॉन्ट्रेक्ट किलर है, जिसे एंजेल ने सौम्या को मारने के लिए काम पर रखा है। वह बहुत कम बोलने वाला आदमी है और एक खतरनाक हत्यारा है, जो कभी असफल नहीं होता है। मैं इस तरह के किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं।"

इस बीच शो में हीर (जिग्यासा सिंह द्वारा अभिनीत) और विराट की (सिम्बा नागपाल) प्रेम कहानी शो में एक नए चरण में प्रवेश करती है और कई दिलचस्प चरित्र पेश किए जाते हैं, जिसके बाद अब कहानी बड़े ही रोमांचक मोड़ पर है। ऐसे में कपिल निर्मला का नेगेटिव रोल काफी असरदार साबित होता दिख रहा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

यहां पढ़ें

तापसी पन्नू ने 'शाबाश मिठू' की तस्वीरें शेयर करके कहा- 'गर्मी आ गई'

सीधे आदमी के लिए 'प्यार का इजहार' भी महाभारत लड़ने जैसा है, 70 के दशक की शानदार फिल्म 'छोटी सी बात' से जानिए

'थलाइवी' का गाना 'चली-चली' हुआ रिलीज जिसकी शूटिंग के लिए कंगना रनौत ने पानी में बिताए थे 24 घंटे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन