1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से शेयर की तस्वीर, लिखा- काम जारी रहना चाहिए

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से शेयर की तस्वीर, लिखा- काम जारी रहना चाहिए

 Published : Sep 10, 2020 09:07 am IST,  Updated : Sep 10, 2020 09:13 am IST

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग शुरू हो गई है। वह सभी सावधानियों के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन  Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग सभी सावधानियों के साथ शुरू कर दी है। सभी सावधानियों के साथ शूटिंग करने पर भी बिग बी के फैन्स को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही है। कौन बनेगा करोड़पति के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए  एहतियात बरतने के लिए कहा है।

बिग बी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- सुरक्षित रहें .. एहतियात बरतें .. काम जारी रहना चाहिए। तस्वीर में अमिताभ बच्चन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और मेकअपमैन  उनका मेकअप कर रहे हैं। सभी लोगों ने पीपीई किट पहनी हुई है।

फैन्स की चिंता के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- स्वास्थ्य पर ध्यान देने और देखभाल करने के लिए बहुत सी चिंताएं। प्यार और चिंता के साथ ली जाती हैं ।यह समझा जाता है कि आप सभी के अच्छे होने की कामना कैसे करते हैं । सेट पर सावधानियां सभी को देखने के लिए हैं और काम जारी है यह नहीं रुक सकता यह साथ में गड़गड़ाहट करता है .. देखें .. देखभाल और सावधानी देखें।

अमिताभ बच्चन ने बीते महीने कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी। बिग बी कोरोना वायरस से जंग जीत चके हैं। वह बीते महीने पहली बार शो के सेट पर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। वह जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा वह झुड़ में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:

अमिताभ बच्चन ने रिलीज से पहले ही इस वेब सीरीज की तारीफ की, देखिए ये लेटेस्ट ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने की सेट पर वापसी, इस तरह से जाहिर की अपनी खुशी

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के दो मेंबर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन