1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 11', ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार

Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 11', ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार

 Published : Sep 27, 2021 12:05 am IST,  Updated : Sep 27, 2021 12:06 am IST

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विजेता का ऐलान हो चुका है। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी शो को जीतने में सफल रहे हैं।

arjun bijlani - India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी  Image Source : INSTAGRAM/ ARJUNBIJLANI

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' का रविवार को फिनाले हुआ, जिसमें रोहित ने अर्जुन बिजलानी को विजेता घोषित किया। ईनाम में ट्रॉफी के साथ अर्जुन को एक मारुती सुजुकी कार भी मिली। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह रहे। पांचों फाइनलिस्ट ने फिनाले टास्क परफॉर्म किया। 

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान हैं सलमान खान के शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, Promo रिलीज

'खतरों के खिलाड़ी 11' का प्रीमियर 17 जुलाई को 13 प्रतियोगियों के साथ हुआ, जिसमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महक चहल और सना मकबूल शामिल रहीं। 

शो के आखिरी एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने टास्क के साथ मस्ती भी की। आस्था गिल और राहुल वैद्य ने टॉप 5 कंटेस्टेंट के लिए गाना लिखा।  उन्होंने दिव्यांका, श्वेता, राहुल, विशाल और अर्जुन के बारे में गाना लिखा, जिसमें सभी की तारीफ की। इसके बाद ग्रैंड फिनाले का पहला टास्क हुआ, जिसमें विशाल आदित्य, श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी आमने-सामने रहे। सबसे पहले ये टास्क विशाल ने किया। टास्क में विशाल ने 5 फ्लैग, अर्जुन ने 2 और श्वेता ने 1 फ्लैग निकाला, जिसके बाद विशाल और अर्जुन ने फिनाले की रेस में अपनी जगह बना ली। इस तरह से शो के दौरान ढे़रो मस्ती-मजाक हुआ। 

खतरों के खिलाड़ी 11 में अर्जुन बिजलानी ने हर टास्क में अपना बेस्ट दिया। अर्जुन की तारीफ खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा अपना टास्क शांति से पूरा करते हैं वो ना हड़बड़ी मचाते हैं ना ही जीतने के बाद दिखावा करते हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

माधुरी दीक्षित-रवीना टंडन इस वेब सीरीज से करेंगे डिजिटल डेब्यू, धमाका-हीरामंडी समेत कई प्रोजेक्ट्स का ऐलान

वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू करेंगे संजय लीला भंसाली, बताया शो बनाने के लिए कहां से मिली प्रेरणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन