1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जानिए कौन है रामायण का ये ऐक्टर जो कई रोल करने की वजह से आजकल चर्चा में है

जानिए कौन है रामायण का ये ऐक्टर जो कई रोल करने की वजह से आजकल चर्चा में है

 Published : Apr 14, 2020 09:40 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 11:19 pm IST

ये एक्टर ऐसे थे जिन्हें कभी ऋषि के रूप में देखा गया तो कभी असुर के रूप में। कभी वानर सेना में नजर आए तो कभी समुद्र देव के रूप में नजर आए।

असलम खान, रामायण- India TV Hindi
असलम खान ने 'अलिफ लैला' में भी किया है काम Image Source : TWITTER

कोरोना के क़हर के कारण भारत में लॉकडाउन कर दिया गया है, अब तो लॉकडाउन 2.0 भी शुरू हो गया है और 3 मई तक लोगों को घरों में ही रहना है। लेकिन दूरदर्शन नहीं चाहता है कि आप अपने घर में बोर हों तभी तो लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने रामायण, महाभारत  से लेकर शक्तिमान और बुनियाद तक कई सारे पुराने हिट शो फिर से टेलीकास्ट कर रहा है। इसमें सबसे ज़्यादा टीआरपी बटोरने वाला शो रामायण है। सिर्फ़ घर के बड़े-बूढ़े ही नहीं बल्कि बच्चे और यूथ भी इस शो का लुत्फ़ उठा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी रामायण के हर एपिसोड के बाद कई मीम देखने को मिलते हैं। 

रामायण शो में ऐक्टिंग करने वाले हर ऐक्टर को आज लोग सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया के मीम और सर्च में रामायण में सबसे ज़्यादा किरदार निभाने वाले असलम खान बहुत वायरल हो रहे हैं। ये एक्टर ऐसे थे जिन्हें कभी ऋषि के रूप में देखा गया तो कभी असुर के रूप में। कभी वानर सेना में नजर आए तो कभी कहीं और। लोग कई सारे मीम शेयर करने लगे और फिर सामने आया कि ये एक्टर कौन हैं। 

चौंकाने वाली बात यह है कि जो अभिनेता सालों पहले रामायण जैसे फ़ेमस शो में सर्वाधिक किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे उन्हें काम ना मिलने के कारण बाद में इंडस्ट्री छोड़ गाँव लौटना पड़ा। आज उसी अभिनेता को लोग सोशल मीडिया पर ढूंढ रहे हैं। 

असलम खान (Aslam Khan) ने उस समय रामायण में कई भूमिकाएं निभाई थीं। कभी असलम रामायण में समुद्र देव के रूप में दिखाई देते है तो कभी मंत्री के रूप में। ख़बरों की माने तो कुछ दृश्यों में असलम राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल के बॉडी डबल का किरदार भी निभा चुके हैं। असलम उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। हाल ही में असलम ने उनके ऊपर बने मीम और पॉपुलेरिटी को देखकर एक इंटर्व्यू भी दिया है। 

उन्होंने बताया कि उन्हें खुद भी आज यकीन नहीं होता कि लोग उनके अभिनय को आज इतना पसंद कर रहे हैं। इंटर्व्यू में असलम ने यह भी बताया कि रामायण में ऐक्टिंग करने से पहले वह अकाउंटेंट का काम करते थे। लेकिन उनका मन ऐक्टिंग करने का था। और उसके बाद उन्हें शो ‘विक्रम बेताल’ में काम मिल गया था। इसके बाद उन्होंने रामायण में अभिनय कर लोगों को अपना बना लिया। 

असलम (Aslam Khan) ने आखिरी बार साल 2002 में कुछ काम किया था। इसके बाद बे अपने घर वापस आए थे। हालांकि उनका कहना है कि अगर लोग उनके काम को इतना ही पसंद कर रहे हैं तो इस लिहाज़ से उन्हें उस समय काम मिलते रहना चाहिए था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन