1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण-महाभारत' के हिट होते ही दूरदर्शन ने लॉन्च किया नया चैनल 'डीडी रेट्रो', अब हमेशा देखिए पुराने शो

रामायण-महाभारत' के हिट होते ही दूरदर्शन ने लॉन्च किया नया चैनल 'डीडी रेट्रो', अब हमेशा देखिए पुराने शो

 Published : Apr 14, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 05:08 pm IST

दूरदर्शन ने हाल ही में पुराने शो टेलीकास्ट करने का फैसला किया जो सुपरहिट रहा।

Doordarshan launches new channel DD Retro- India TV Hindi
 दूरदर्शन ने लॉन्च किया नया चैनल 'डीडी रेट्रो' Image Source : TWITTER

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लगाया गा है, कोरोना की स्थिति अभी भी नॉर्मल नहीं हुई है इसलिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक कर दी है।  लॉकडाउन में लोग घरों पर हैं और लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने पुराने शो एक बार फिर से टेलीकास्ट करने का फैसला किया। रामायण, महाभारत, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, बुनियाद जैसे तमाम शो फिर से टेलीकास्ट होने लगे। लोगों की पुरानी यादें ताजा होने लगी और लोगों ने दूरदर्शन के सीरियल्स को नंबर वन बना दिया और चैन की टीआरपी में भी भारी उछाल देखने को मिला।

दूरदर्शन ने जब देखा कि पुराने शोज लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं तो उसने नया चैनल ही लॉन्च कर दिया। दूरदर्शन ने डीडी रेट्रो नाम का नया चैनल शुरू किया है, इसमें आपको सारे पुराने सीरियल्स देखने को मिलेंगे। 

खास बात यह  है कि लॉकडाउन के बाद जब दूरदर्शन नॉर्मल शो प्रसारित करेगा तब भी आपको ये पुराने शो डीडी रेट्रो पर देखने को मिलेंगे। फिलहाल दूरदर्शन और डीडी रेट्रो दोनों पर ये पुराने शो देखे जा सकते हैं।

डीडी रेट्रो पर महाभारत 13 अप्रैल से रात 8 बजे हर रोज़ सोमवार से शुक्रवार किया जा रहा है। वहीं चाणक्य आप सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देख सकते हैं। उपनिषद गंगा का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे किया जा रहा है।

लॉडाउन पीरियड में सुपरहिट पुराने सीरियल् के दोबारा प्रसारण से दूरदर्शन को काफ़ी मुनाफा हो रहा है। ख़ासकर रामायण के री-टेलीकास्ट ने टीआरपी रेटिंग में इतिहास रच दिया।डीडी नेशनल की व्यूअरशिप में कई गुना बढ़ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन