1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दूसरी शादी टूटने के बाद टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना में आया गजब का बदलाव, देखिए उनकी Latest Hot Photos

दूसरी शादी टूटने के बाद टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना में आया गजब का बदलाव, देखिए उनकी Latest Hot Photos

 Published : Apr 04, 2019 11:54 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 11:54 pm IST

चाहत खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।

चाहत खन्ना- India TV Hindi
चाहत खन्ना Image Source : INSTAGRAM

बड़े अच्छे लगते हैं फेम चाहत खन्ना जो हाल ही में अपनी डिस्टर्ब शादी को लेकर चर्चा में थीं। चाहत खन्ना ने खुलकर बताया था कि उनकी शादी ठीक तरीके से नहीं चल रही है और वो तलाक लेने वाली हैं। वो अपने दूसरे पति फरहान मिर्जा से लंबे समय से अलग रह रही हैं। फिलहाल चाहत खन्ना अपने हॉट बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। बल्की मॉम से अब वो ग्लैमरस दीवा बन गई हैं।

पति फरहान से अलग होने के बाद चाहत ने खुद को फिट किया और अब अपने करियर में कमबैक करने की तैयारी में हैं। चाहत ने अपनी कई खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।

चाहत खन्ना
Image Source : INSTAGRAMचाहत खन्ना

चाहत खन्ना
Image Source : INSTAGRAMचाहत खन्ना

चाहत ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह सेल्फ वर्थ और सेल्फ रियलाइजेशन है। चाहत ने कई किलो वजन घटाया है और अब वो काफी हॉट और खूबसूरत हो गई हैं।

चाहत खन्ना
Image Source : INSTAGRAMचाहत खन्ना

चाहत खन्ना उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं जो रिश्ते में बंधकर अपनी पहचान खोने लगती हैं। बता दें, चाहत खन्ना फरहान मिर्जा से साल 2013 में शादी की थी, 2018 में दोनों अलग हो गए। चाहत ने आरोप लगाया था कि उनके पति उन्हें मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करते थे।

चाहत खन्ना
Image Source : INSTAGRAMचाहत खन्ना

चाहत खन्ना
Image Source : INSTAGRAMचाहत खन्ना

इससे पहले चाहत ने साल 2006 में भारत नरसिंहानी से शादी की थी। यह शादी सिर्फ एक साल चली थी। बता दें चाहत की दो बेटियां भी हैं। चाहत ने हाल ही में इंस्टाग्राम में अपनी दोनों बेटियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उनका अब बस एक ही सपना है कि वो अपनी बेटियों की जिंदगी परियों सी संवार सके।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान कर रहे हैं 'दबंग 3' के टाइटल ट्रैक की शूटिंग, वीडियो हुआ वायरल

जस्टिन बीबर ने पत्नी की झूठी प्रेग्नेंसी वाली फोटो की शेयर, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन