पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट के टीवी सीरियल 'बेहद' को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि इसका दूसरा सीजन भी आ गया, लेकिन लगता है कि लोगों को 'बेहद 2' ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि मेकर्स ने इसे बंद करने का मन बना लिया है।
Related Stories
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बेहद 2' सीरियल जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। 13 मार्च को इसका आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट होगा। हालांकि, फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि आप आगे की कहानी को सोनी लिव और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
'बेहद 2' के एक एपिसोड शूट को करने के लिए जेनिफर विंगेट लेती हैं इतना बड़ा अमाउंट
'बेहद 2' में जेनिफर माया और शिविन नारंग एमजे का किरदार निभा रहे थे। दोनों के बीच दुश्मनी की वजह से काफी उलटफेर भी देखने को मिल रहा था, लेकिन इसके बावजूद टीआरपी में कोई उछाल नहीं आ रहा था। इस सीरियल का पहला एपिसोड 2 दिसंबर 2019 को टेलिकास्ट हुआ था।