Bigg Boss 13: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी की कमर में चोट लग गई, जिस वजह से मुंबई के नानावती अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया गया। अब बताया जा रहा है कि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण देवोलीना अगले टास्क में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी। इसलिए वो शो को बीच में ही अलविदा कह देंगी।
Related Stories
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट की मानें तो डॉक्टर्स ने देवोलीना को कुछ दिनों तक कंप्लीट बेड रेस्ट के लिए एडवाइज किया है। ऐसे में आशंका है कि वो इस हफ्ते टास्क में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी, जिस वजह से कहा जा रहा है कि वो मजबूरी में शो छोड़ देंगी।
Bigg Boss 13: टास्क के दौरान घायल हुई देबोलीना, बुलाना पड़ा नानावटी हॉस्पिटल से डॉक्टर
बता दें कि नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद इस हफ्ते माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, शहनाज गिल, हिंदुस्तानी भाऊ, आरती सिंह और पारस छाबड़ा नॉमिनेटेड हैं।
दूसरी तरफ घर में पिछले हफ्ते हुई लड़ाइयों के बाद अब प्यार का माहौल देखने को मिल रहा है। असीम रियाज और हिमांशी खुराना की दिन-ब-दिन नजदीकियां बढ़ रही हैं।