बिग बॉस 13 के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत होती है और सिद्धार्थ-रश्मि की फिर से नोंक झोंक होती है। सिद्धार्थ, रश्मि की लेग पुलिंग करते हैं। इसके बाद गाना बजता है और वन, टू, थ्री गाने के साथ सभी की नींद खुलती है। सुबह-सुबह शहनाज गिल कौवों से बात करने की कोशिश करती हैं, उधर सिद्धार्थ और रश्मि की नोंक झोंक चालू है। सिद्धार्थ, आसिम से माफी मांगते हैं। उधर पहले शहनाज सिद्धार्थ से और फिर सिद्धार्थ शहनाज से नाराज हो जाते हैं। शहनाज के बार बार फ्लिप होने पर सिद्धार्थ को गुस्सा आता है और वो नाराज हो जाते हैं।
Related Stories
आसिम, शहनाज के पास आते हैं और उनसे उनका गेम प्लान जानने की कोशिश करते हैं। सिद्धार्थ को शहनाज इग्नोर करती हैं। शहनाज को लगता है कि सिद्धार्थ को उनके होने ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को एक साथ बुलाते हैं और बताते हैं कि पारस और विशाल की सजा अब खत्म होती है। बिग बॉस उम्मीद करते हैं कि इस सजा के बाद अब टास्क रद्द करने की कोशिश कंटेस्टेंट नहीं करेंगे।
वहीं किचन ड्यूटी को लेकर पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई में भी बहस हो जाती है।
आसिम, रश्मि और विशाल नॉमिनेशन की चर्चा करके बिग बॉस के नियम का उल्लंघन करते हैं। बिग बॉस घरवालों को आखिरी वॉर्निंग देते हैं।