बिग बॉस 13 में इस सप्ताह सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देबोलीना भट्टाचार्जी, खेसारी लाल यादव नॉमिनेट हैं। एक अनुमान के अनुसार ये बात सामने आ रही है कि सोशल मीडिया में सबसे कम वोट खेसारी लाल यादव को मिले है। जिसके कारण वीकेंड के वार से पहले ही खेसारी घर से बेघर हो जाएगे। अब इस बात को लेकर काफी ट्विस्ट है कि वास्तव में खेसारी ही बेघर होंगे कि कोई अन्य सदस्य।
Related Stories
बिग बॉस के फैन क्लब ने यह दावा किया है कि खेसारी लाल घर से एविक्ट हुए है जोकि जनता के वोटों से नहीं बल्कि घर के सदस्यों के वोट से हुआ है।
Pagalpanti Movie Review In Hindi: 'जरूरी नहीं है कि हर चीज का कोई मतलब हो...'
दरअसल अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस घर के सदस्यों से कहते हैं कि आप उस सदस्य का नाम बताइएं जिसने इस सप्ताह घर के कामों में सबसे कम योगदान रहा। इस बात पर घरवाले रश्मि देसाई और खेसारी लाल यादव का नाम लेते हैं। जिसके बाद बिग बॉस कहते है कि आपको बता दें कि यह टास्क आपको इस बार घर से बेघर होने के लिए वोट कराएं गए थे। जिसके बाद घर का हर एक सदस्य शॉक्ड हो जाता है।
सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि रश्मि को ज्यादा वोट मिले है। जिसके कारण खेसारी लाल यादव एविक्ट हो सकते हैं। अब इस बात का कंफर्मेशन तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन
जहां एक ओर सिद्धार्थ-आसिम की लड़ाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं दूसरी ओर कैप्टन बनने के लिए कोई भी सदस्य कुछ भी करने को तैयार है। इस सप्ताह शहनाज, हिंदूस्तानी भाउ, सिद्धार्थ शुक्ला और हिमांशी खुराना कैप्टन बनने के लिए टास्क करेंगे। जिसमें विजयी व्यक्ति ही घर का अगला कैप्टन बनेगा। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमों में एक कैप्टन बनने के लिए टास्क कराया जा रहा है। जिसमें अंत तक सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला ही नजर आए। जिससे माना जा सकता है कि सिद्धार्थ शुक्ला घर के अगले कैप्टन बन सकते हैं।