1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने सरेआम सिद्धार्थ शुक्ला को शादी के लिए किया प्रपोज!

Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने सरेआम सिद्धार्थ शुक्ला को शादी के लिए किया प्रपोज!

 Published : Jan 10, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 05:48 pm IST

शहनाज और सिद्धार्थ घर के अंदर खूब मस्ती करते हैं। दोनों की प्यार भरी नोंकझोंक लोगों को खूब पसंद है। 

Bigg Boss 13 Shehnaaz Gill Sidharth Shukla- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों जमकर हंसी-मजाक चल रहा है। घर के अंदर कॉमेडी क्लब खुला है, जिसमें कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी शो होस्ट कर रहे हैं, जबकि घरवाले भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया की मदद से एक-दूसरे पर जोक्स बनाकर कॉमेडी कर रहे हैं। इस दौरान 'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज ने सभी के सामने सिद्धार्थ शुक्ला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शहनाज पहले तो माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का जमकर मजाक उड़ा रही हैं। इसके बाद वो दर्शकों से कहती हैं, 'मेरी और सिद्धार्थ की शादी हो जाए।' ये सुनकर सिद्धार्थ शर्माने लगते हैं, जबकि ऑडियंस शहनाज का पूरा साथ देती है। इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं, 'मुझे बिग बॉस के बाद कॉल करना।'

Bigg Boss 13: असीम, शहनाज, रश्मि और विशाल को आई सुनील ग्रोवर की याद, घर में यूं की 'गुत्थी' की नकल

बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ घर के अंदर खूब मस्ती करते हैं। दोनों की प्यार भरी नोंकझोंक लोगों को खूब पसंद है। सभी इन्हें साथ में देखना चाहते हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन