1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Promo: पारस छाबड़ा से नाराज हुईं शहनाज, सिद्धार्थ पर भी लगाया सपोर्ट ना करने का आरोप

Bigg Boss 13 Promo: पारस छाबड़ा से नाराज हुईं शहनाज, सिद्धार्थ पर भी लगाया सपोर्ट ना करने का आरोप

 Published : Dec 17, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 02:02 pm IST

इस हफ्ते बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह और असीम रियाज का नाम शामिल है।

Bigg Boss 13 - India TV Hindi
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल इस हफ्ते बनना चाहती हैं कैप्टन

Bigg Boss 13 Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में मंगलवार को कैप्टन बनने के लिए टास्क होगा, जिसमें चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलेगा। इसी दौरान पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला से शहनाज गिल नाराज हो जाती हैं और आरोप लगाती हैं कि दोनों उन्हें कैप्टन बनने के लिए सपोर्ट नहीं कर रहे। इसके साथ ही वो पारस को 'देख लेने' की धमकी भी देती हैं। 

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि घर के अंदर कैप्टेंसी का टास्क होगा। इसमें चूहे-बिल्ली की तरह लड़कर एक-दूसरे को हराना है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते कौन कैप्टन बनेगा, लेकिन शहनाज सभी घरवालों से कह रही हैं कि इस बार वो कैप्टन बनना चाहती हैं।

तानाजी के प्रमोशन के लिए अजय देवगन ने दी रिश्वत! कपिल शर्मा ने बना लिया वीडियो

इसी बात को लेकर वो पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई करने लगती हैं कि दोनों उसे सपोर्ट नहीं कर रहे। हालांकि, दोनों उसे समझाने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन शहनाज किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कैप्टन कौन बनेगा!

बता दें कि पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हो गए। वहीं, सोमवार को इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, शेफाली बग्गा, अरहान खान, मधुरिमा तुली और विशाल सिंह नॉमिनेटेड हैं, जबकि विकास गुप्ता ने सीधे तौर पर असीम रियाज को नॉमिनेट किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन