1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar में सलमान खान लगाएंगे पारस, सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा की क्लास

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar में सलमान खान लगाएंगे पारस, सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा की क्लास

 Published : Oct 26, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 04:17 pm IST

'बिग बॉस 13' में इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाएंगे।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan- India TV Hindi
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Salman Khan

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में घरवालों ने सारी हदें पार करते हुए घर के अंदर खूब आक्रामकता दिखाई। बिग बॉस ने लड़ाई-झगड़े और हाथापाई को बढ़ता देख टास्क बीच में ही रोक दिया और कई बार दखलअंदाज़ी कर कंटेस्टेंट्स को लड़ने से रोका। इस ड्रामे के बाद वीकेंड का वार में सलमान खान सभी प्रतिभागियों की जमकर क्लास लगाएंगे।

कलर्स ने ट्विटर हैंडल पर प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने शेफाली बग्गा, सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धार्थ डे और पारस छाबड़ा को गालियां देने, मिसबिहेव और हाथापाई करने के लिए खूब फटकार लगाई।

बिपाशा बसु ने किया बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आरती सिंह को सपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते दिवाली के त्योहार के कारण कोई कंटेस्टेंट बेघर नहीं होगा। वीकेंड पर दिवाली का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें उर्वशी ढोलकिया और सना खान शामिल होंगी। दोनों ही एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में रह चुकी हैं। इनके अलावा भारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ बतौर गेस्ट शामिल होंगी।

Bigg Boss 13 Written Update October 25, 2019: घर में मचा घमासान, बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला-पारस और असीम को लगाई फटकार

इसके अलावा बिग बॉस में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। खबरों की मानें तो भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव, हिंदुस्तानी भाऊ और तहसीन पूनावाला वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन