1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला के फेसबुक पर हुए 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, एक्टर ने फैंस को यूं कहा धन्यवाद

सिद्धार्थ शुक्ला के फेसबुक पर हुए 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, एक्टर ने फैंस को यूं कहा धन्यवाद

 Published : Mar 12, 2021 07:15 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 08:16 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर सभी फैंस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा है।

 Sidharth Shukla crossed 3 million followers on Instagram- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन फॉलोअर्स Image Source : INSTAGRAM: REALSIDHARTHSHUKLA

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम के आईजी पर 3 मिलियन इंप्रेशन पूरे हुए हैं। साथ ही फेसबुक पर भी फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 मिलियन हो गई है। इस खास मौके पर उन्होंने एक्टर ने सभी का शुक्रिया अदा किया है। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सभी फैंस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा है। 

Sidharth Shukla 3 million followers on Instagram
Image Source : INSTAGRAM: REALSIDHARTHSHUKLAसिद्धार्थ शुक्ला के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन फॉलोअर्स

Broken But Beautiful 3: सोनिया राठी को बाइक चलाना सिखा रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला, वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि 'बालिका वधु' एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस 13 में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। उन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। शो खत्म होने के बाद भी फैंस के बीच सिद्धार्थ को लेकर क्रेज है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ ने हाल ही में एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' की शूटिंग खत्म की है। फैंस बेसब्री से इस शो के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

इस वेब शो के अलावा सिद्धार्थ जल्द ही शहनाज गिल के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों दो गानों में साथ नज़र आ चुके हैं। उनकी केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है और दोनों को साथ देखने के लिए वे बेताब रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन