1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: निशांत मलकानी बनें सीजन के पहले कैप्टन, कल राहुल और पवित्रा के बीच होगा जबरदस्त झगड़ा

Bigg Boss 14: निशांत मलकानी बनें सीजन के पहले कैप्टन, कल राहुल और पवित्रा के बीच होगा जबरदस्त झगड़ा

 Updated : Oct 23, 2020 12:02 am IST

'बिग बॉस 14' में सीनियर्स के बेघर होने के बाद पूरे घर का माहौल बदला हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के पहले कैप्टन का ताज किससे सिर सजेगा।

Bigg Boss 14- India TV Hindi
Bigg Boss 14 Image Source : VOOT

'बिग बॉस 14' में सीनियर्स के बेघर होने के बाद पूरे घर का माहौल बदला हुआ है। इस सीजन का पहला कैप्टंसी टास्क बिग बॉस ने घरवालों को दिया है। इस टास्क के मिलते ही सभी घरवाले एक दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाने लगे। पवित्रा पुनिया और एजाज खान इस टास्क के जज हैं। खास बात है कि टास्क के दौरान इन दोनों की तीखी बहस घरवालों को देखने को कल भी मिली थी जो आज भी जारी रहेगी। इस टास्क के दौरान निक्की तंबोली और जान कुमार सानू की दोस्ती भी दांव पर लग जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के पहले कैप्टन का ताज किससे सिर सजेगा। 

Bigg Boss 14 23 october live updates captaincy task Nikki Tamboli Pavitra Eijaz Khan

Auto Refresh
Refresh
  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रोती हुई निक्की ने पार किया रेड रोज, पहुंचीं पवित्रा से मिलने

    जान के साथ झगड़ा होने के बाद निक्की बहुत दुखी है। जिसके बाद वो रोते हुए रेड रोज पार करके पवित्रा पुनिया से मिलने पहुंचीं।

  • 11:33 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    निशांत मलकानी सीजन के बनें पहले कैप्टन

    निशांत मलकानी जान कुमार सानू को हराकर इस सीजन के पहले कैप्टन बन गए हैं। 

  • 11:29 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    राहुल वैद्य टास्क से हुए बाहर

    राहुल वैद्य डॉल को लेकर बाहर निकल आए हैं। इसके साथ ही वो टास्क से भी बाहर हो गए हैं।

  • 11:26 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रुबीना और राहुल वैद्य फायर स्टेशन के अंदर हैं

    रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य फायर स्टेशन के अंदर हैं। दोनों में से कोई भी डॉल को लेकर बाहर नहीं निकलना चाहता।

  • 11:08 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    निक्की तंबोली कैप्टंसी को लेकर अपने दोस्तों से लड़ रही हैं

    निक्की तंबोली अपने दोस्तों से लड़ रही हैं। वो चाहती हैं कि वो उनके दोस्त कैप्टंसी को लेकर उनका सपोर्ट करें लेकिन वो कह रहे हैं उन्हें भी कैप्टन बनना है।

  • 11:02 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    निक्की तंबोली कैप्टन बनना चाहती है और अपने दोस्तों से सपोर्ट मांग रहीं

    निक्की तंबोली निशांत, जान और राहुल से कह रही हैं कि वो कैप्टन बनना चाहती हैं।

  • 10:56 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रुबीना किसी के नाम की डॉल लेकर बाहर नहीं निकलीं

    रुबीना किसी की डॉल लेकर बाहर नहीं निकलीं। क्योंकि फायर स्टेशन में सिर्फ उनके नाम की डॉल थी जो वो उठाकर नहीं ला सकती थीं। 

  • 10:52 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    बिग बॉस ने अभिनव और जैस्मिन को कैप्टंसी की रेस से किया बाहर

    बिग बॉस ने एजाज खान और पवित्रा पुनिया की सहमति नहीं होने की वजह से खुद फैसला लिया। इसके साथ ही अभिनव और जैस्मिन दोनों को कैप्टंसी की रेस और इस टास्क दोनों से बाहर कर दिया। 

  • 10:46 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    निक्की तंबोली एजाज और पवित्रा का झगड़ा खत्म कराने की कोशिश कर रही हैैं

    निक्की तंबोली एजाज को मनाने की कोशिश कर रही हैं ताकि उनका और पवित्रा का झगड़ा खत्म हो जाए।

  • 10:43 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    पवित्रा पुनिया और एजाज खान के बीच तीखी बहस

    पवित्रा पुनिया और एजाज खान के बीच बहस हो रही है। पवित्रा एजाज से कह रही हैं दूर से बात करो तो एजाज कह रहे हैं तमीज से बात करो। 

  • 10:36 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन