1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 में टीवी के इन 3 मशहूर सितारों का आना लगभग तय, ये पोस्ट हैं सबूत

Bigg Boss 14 में टीवी के इन 3 मशहूर सितारों का आना लगभग तय, ये पोस्ट हैं सबूत

 Published : Sep 22, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 07:10 pm IST

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'मिस्टर खबरी' ने तीन लोगों को नाम को कंफर्म कर दिया है।

Kavita, Rahul and Jasmin- India TV Hindi
Kavita, Rahul and Jasmin Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNT

'बिग बॉस 14' के गैंड प्रीमियर के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं लोगों उतने ही ज्यादा बेसब्र हो रहे हैं। वैसे तो शो में कौन आएगा इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'मिस्टर खबरी' ने तीन लोगों के नाम को कंफर्म कर दिया है। हालांकि इंडिया टीवी इन सितारों के आने की पुष्टि नहीं करता।

Bigg Boss 14 का नया प्रोमो वीडियो आया सामने, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गौहर और हिना खान ने लगाया जबरदस्त तड़का

मिस्टर खबरी के मुताबिक 'नागिन' फेम एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन, 'इंडियन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी राहुल वैद्य और मशहूर सीरियल 'एफआईआर' की चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक शो में एंट्री लेंगी। 

Bigg Boss 14: प्रीमियर से पहले लीक हुईं बिग बॉस हाउस की तस्वीरें, आपने देखी क्या?

'मिस्टर खबरी' ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर के साथ मिस्टर खबरी ने दावा किया है ये तस्वीर 'बिग बॉस 14' के सेट की है। जहां पर जैस्मिन अपनी एंट्रो परफॉर्मेंस के लिए तैयार होती दिखाई दीं। खास बात है कि जैस्मिन 'बिग बॉस सीजन 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त हैं। यहां तक कि वो सीजन 13 में सिद्धार्थ को सपोर्ट करने भी शो के अंदर बतौर मेहमान गई थीं।

Bigg Boss 14 से जुड़ा नया खुलासा, शो शुरू होने से पहले ही 'कैद' हो जाएंगे सारे कंटेस्टेंट्स

राहुल वैद्य की शो में एंट्री को लेकर भी मिस्टर खबरी ने कंफर्म किया है। राहुल की एक तस्वीर पोस्ट कर दावा किया है कि गायक राहुल वैद्य का शो में आना बिल्कुल कंफर्म है। राहुल 'इंडियन आइडल सीजन 1' एक के पॉपुलर फाइनलिस्ट थे। 

इन दोनों के अलावा जो तीसरा नाम 'मिस्टर खबरी' ने रिवील किया है वो 'FIR' सीरियल में मुख्य किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री कविता कौशिक का है। कविता कौशिक का आना भी शो में कंफर्म है। 'मिस्टर खबरी' के मुताबिक कविता को शो में कई बार आने के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन इस बार उन्होंने शो में आने की हामी भर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन