Bigg Boss 14 Episode 5, Oct 8 Updates: बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हो चुका है, टीवी के चर्चित शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है मगर शो में लड़ाई झगड़ों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिग बॉस में आज लड़कियों को इम्युनिटी बचाने का मौका मिला और उन्हें सिद्धार्थ को इसके लिए इम्प्रेस करना था।
Related Stories
एक टास्क में लड़कियों को ग्लास में ड्रिंक रखना था जिसके बाद निक्की, जैस्मिन और पवित्रा ये टास्क कर रही थीं, मगर शहजाद ने इसमें इंटरफेयर किया और निक्की का गिलास गिरा दिया, इसके बाद निक्की ने पवित्रा का और पवित्रा ने जैस्मिन का गिलास गिरा दिया। इसके बाद शहजाद और सिद्धार्थ में भी बहस होती है। आज बिग बॉस ने रुबीना दिलैक की क्लास भी लगा दी, क्योंकि वो अपनी हालत के लिए बिग बॉस को जिम्मेदार ठहरा रही थीं। देखिए लाइव अपडेट्स-