1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से कह दी अपने दिल की बात? देखिए ये Promo

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से कह दी अपने दिल की बात? देखिए ये Promo

 Published : Oct 29, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Nov 01, 2021 04:48 pm IST

क्या इसी वक्त का इंतजार था सारे #TejRan फैंस को? करण कुंद्रा ने कह दी अपने दिल की बात! देखिए ये नया प्रोमो।

Bigg Boss 15 Karan Kundrra told his feelings to Tejasswi Prakash Watch this promo- India TV Hindi
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से कह दी अपने दिल की बात? देखिए ये Promo    Image Source : INSTA: COLORS TV

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे के नज़दीक आते जा रहे हैं। करण ने नेशनल टीवी पर कह दिया है कि वो तेजस्वी को पसंद करते हैं। अब इस पर तेजस्वी का क्या रिएक्शन होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि करण और तेजस्वी अलग-अलग बैठे हुए हैं, लेकिन करण उनकी ही बातें कर रहे हैं। उनके दिल में तेजस्वी के लिए क्या फीलिंग्स हैं, इसके बारे में वो अकासा को बता रहे हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद करण और तेजस्वी के फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें साथ देखने के लिए बेताब हैं। 

Bigg Boss 15: ईशान सहगल और माइशा अय्यर के रिश्ते में आ रही है दरार!

प्रोमो में करण अकासा से कह रहे हैं- 'मैं उसे पसंद करता हूं। जो मुझे चाहिए, वो तो मैं लेकर रहूंगा।' इसके बाद वो तेजस्वी को अपने पास बुलाते हैं और उनसे कहते हैं- 'मुझे बात करनी है।' इस पूरी बातचीत के दौरान दोनों शर्माते हुए नज़र आते हैं। 

अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब करण, तेजस्वी से अपने दिल की बात कहेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन