1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: घर के अंदर आज होने वाला है कौन-सा धमाल, देखिए शो के नए प्रोमो

Bigg Boss 15: घर के अंदर आज होने वाला है कौन-सा धमाल, देखिए शो के नए प्रोमो

 Published : Nov 07, 2021 12:09 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 07:01 pm IST

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान स्टेज पर भाग्यश्री के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। इसके साथ ही घर पर खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा।

bigg boss 15 new promo - India TV Hindi
Bigg Boss 15: देखिए शो के नए प्रोमो   Image Source : INSTA: COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 15 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड के कई प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि घर के अंदर बदलते रिश्तों के बीच स्टेज पर ढेर सारा मस्ती-मजाक भी होगा। 

सलमान खान रविवार को वीकेंड का वार में शमिता शेट्टी से 'अक्का-अन्ना' यानि विशाल संग बनाए गए भाई के रिश्ते के बारे में पूछेंगे। इस दौरान शमिता बताएंगी कि उन्हें राकेश और नेहा दोनों ने बताया कि विशाल इधर की बात उधर करते हैं। हालांकि, विशाल उनकी बात से सहमत नहीं होते हैं। 

Bigg Boss 15: घर से बेघर हुईं मायशा अय्यर, फूट फूटकर रोए ईशान

'मैंने प्यार किया' फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री शो में आएंगी। एक बार फिर स्टेज पर भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी का रुमानी अंदाज सजेगा। 

इसके साथ ही घरवाले वाइल्ड कार्ड एंट्री यानि नेहा भसीन और राकेश बापट के साथ-साथ घरवाले भी खुलासा करेंगे कि एक-दूसरे संग दूरी रखने की वजह का खुलासा करेंगे। इस दौरान करण कुंद्रा-नेहा भसीन और राकेश बापट-विशाल कोटियान सहित अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलेगी। 

बिग बॉस 15 का ये एपिसोड आज रात 9.30 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन