नई दिल्ली: फिल्मकार रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला कलर्स का मशहूर शो 'खतरों के खिलाड़ी' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल रियलिटी शो में से एक है। लोकप्रिय स्टंट-आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' ने फरवरी में सलमान खान की 'बिग बॉस 13 - वीकेंड का वार' की जगह ली और चैनल के लिए अब अच्छी टीआरपी बटोर रहा है। ,खतरों के खिलाड़ी 10 ’में करण पटेल, करिश्मा तन्ना, अदा खान, धर्मेश, बलराज, शिविन नारंग और तेजस्वी प्रकाश जैसे नाम सामने आए हैं।
Related Stories
दसवें सीज़न के ऑनएयर के दौरान, निर्माता पहले से ही 'खतरों के खिलाड़ी 11' की योजना बना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में असीम रियाज को एक प्रतिभागी के तौर पर लिए जाने की योजना है, जिसके लिए उन्होंने उनके भाई उमर रियाज से संपर्क भी किया गया था उस वक्त युवा मॉडल असीम 'बिग बॉस 13' के घर के अंदर बंद थे।
अब 'खतरों के खिलाड़ी' के निर्माताओं ने शो के लिए 'बिग बॉस 13' के एक और प्रतियोगी से संपर्क किया है,और वह कोई और नहीं बल्कि 'आबरा का डाबरा' पारस छाबड़ा हैं। हां, आपने सही पढ़ा है!
पारस ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बताया, "मुझे खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए प्रस्ताव मिला है। मुझे बिग बॉस 13 के दौरान ही मुझसे शादी करोगे और खतरों के खिलाड़ी 11 दोनों की पेशकश की गई थी।"
उन्होंने स्पॉटबॉय को आगे बताया कि, "तो, मैंने कहा कि चलो पहले मुझसे शादी करोगे और फिर हम खतरों के खिलाड़ी 11 करेंगे। मेकर्स ने मुझे केकेके 11 के लिए लेने का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि मैं बिग बॉस 13 में अपने टास्क हिम्मत के साथ कर रहा हूं।"
हालांक कलर्स चैनल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। बहरहाल, यह खबर पारस छाबड़ा के प्रशंसकों को जरूर खुश कर देगी।