1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: नेहा भसीन के एलिमिनेशन से मूस और अक्षरा हुईं खुश, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Bigg Boss OTT: नेहा भसीन के एलिमिनेशन से मूस और अक्षरा हुईं खुश, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

 Published : Sep 16, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 11:18 pm IST

बिग बॉस ओटीटी में शॉकिंग मिड-वीक इविक्शन हुआ। जिसमें नेहा भसीन को घर से बेघर हो गईं। उनके एलिमिनेशन से जहां एक तरफ घर में सभी दुखी नजर आए। तो वहीं दूसरी तरफ एक्स कंटेस्टेंट्स मूस और अक्षरा अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाईं।

moose and akshara - India TV Hindi
अक्षरा और मूस  Image Source : INSTAGRAM/SINGHAKSHARA/ MOOSEJATTANA

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में अब महज दो दिन बचे हैं। लेकिन, इससे ठीक पहले गुरुवार को बिग बॉस ने ऐसा फैसला लिया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। शॉकिंग मिड-वीक इविक्शन में नेहा भसीन को घर से बेघर हो गईं। इस अनाउंसमेंट सुनकर नेहा काफी हैरान हुईं। जब वो घर छोड़कर जाने लगीं तो प्रतीक और शमिता काफी भावुक हो गए। घर के अंदर तो सभी को हैरानी हुई। लेकिन, पहले से बाहर हो चुके दो कंटेस्टेंट्स को ये खबर सुनकर काफी खुशी हुई। 

जी हां, मूस जट्टाना और अक्षरा सिंह को नेहा के एलिमिनेट होने की खुशी है। दोनों इतनी खुश हुईं कि इस बारे में सुनकर वो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से नहीं रोक पाईं। मूस और अक्षरा ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। 

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी का बयान आया सामने, कहा- मुझे नहीं पता वो क्या कर रहे थे

मूस की ओर से पोस्ट किए वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में टीवी की आवाज आ रही है। इससे पता चलता है कि एलिमिनेशन की प्रक्रिया पर मूस जट्टाना लाइव रिव्यू दे रही थीं। वीडियो में, मूस मजाकिया तौर पर पहले रोते हुए दिखती हैं और ‘शुभकामनाएं। शुक्रिया बिग बॉस’ कहती हैं। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई देती हैं।  वीडियो पोस्ट करते हुए मुस्कान ने लिखा- ”मैं कभी भी इतनी खुश नहीं हुई हूं।” इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किए हैं। 

वहीं, अक्षरा सिंह की ओर से साझा किए गए वीडियो की बात करें तो वह नेहा भसीन के एविक्शन पर कहती हैं-”आपने अपना सारे शस्त्र अपनाकर भी.. बेचारी… कुछ नहीं कर पाई… चुंडी जी। आ ही गईं बाहर आप। मुबारक हो। मुबारक हो।” दरअसल, शो में नेहा की मूस और अक्षरा से काफी भिड़ंत होती थी। कई बार अक्षरा और नेहा में तीखी बहस और झगड़े को देखने को भी मिले। 

नेहा के आउट होने के बाद घर में 5 कंटेस्टेंट्स- दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट और प्रतीक सहजपाल बचे हैं। ये सभी फाइनलिस्ट बने हैं। लेकिन, गेम को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि ग्रैंड फिनाले से पहले भी कोई एविक्ट हो सकता है या नहीं? 

पढ़े अन्य संबंधित खबरें- 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप, सीरत की बेटी ऐश्वर्या और नायरा की बेटी अक्षू संभालेंगी शो

ऋतिक रोशन ने मां के साथ शेयर की फोटो, घर की दीवार पर सीलन लगा देख फैंस बोले- 'सर, पेंट...

गौतम रोडे ने 'नकाब' के सेट पर मल्लिका शेरावत को हेलो बोला तो एक्ट्रेस ने क्यों कर दिया था इग्नोर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन