1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप, सीरत की बेटी ऐश्वर्या और नायरा की बेटी अक्षू संभालेंगी शो

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप, सीरत की बेटी ऐश्वर्या और नायरा की बेटी अक्षू संभालेंगी शो

 Published : Sep 16, 2021 04:31 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 07:47 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जनरेशन गैप आएगा, और शो में कई नए कलाकार नजर आएंगे, वहीं पुराने कलाकार शो में नहीं नजर आएंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : HOTSTAR

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी इन दिनों खास नहीं है, नायरा की मौत के ट्रैक के बाद से शो की टीआरपी गिरने लगी है, जिसके बाद मेकर्स एक के बाद एक नए ट्रैक लाकर फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं। लेकिन फैंस को कुछ भा नहीं रहा है। इन दिनों सीरियल में सीरत की प्रेग्नेंसी का ट्रैक शुरू हो गया है। शो में दिखाया गया कि बॉक्सिंग करते करते सीरत बेहोश हो जाती है और डॉक्टर के पास उसे ले जाया जाता है। जहां डॉक्टर बताते हैं कि वो मां बनने वाली है। सीरत खुश होती है और वो घर में ये बात बताने के लिए आती है मगर सुरेखा चाची उसी वक्त सुवर्णा से कहती हैं कि आपने कार्तिक और कीर्ति को इतना प्यार दिया कल को सीरत के बच्चे हो गए तो वो कायरव और अक्षू से सौतेला व्यवहार करेगी। ये सुनकर सीरत को बुरा लगता है और वो अपनी प्रेग्नेंसी वाली बात घरवालों से और कार्तिक से छुपाएगी।

Video: शाहरुख खान के OTT पर आने की खबरों के बीच सलमान खान का आया ये रिएक्शन

बाद में सीरत अपना बच्चा गिराने को भी सोचेगी, मगर कार्तिक को पता चल जाएगा और वो सीरत को ऐसा करने से रोक लेगा। खबरों के मुताबिक इसके बाद सीरत एक बेटी को जन्म देगी जिसका नाम होगा ऐश्वर्या। शो में इसके बाद जनरेशन लीप आएगा और शो में बहुत से नए कलाकारों की एंट्री होगी वहीं कई पुराने कलाकार शो को अलविदा कह देंगे। कहा जा रहा है कि कायरव, अक्षू और ऐश्वर्या पर शो की कहानी शिफ्ट हो जाएगी। सुनने में ये भी आ रहा है कि मोहसिन खान शो को अलविदा कह देंगे, क्योंकि वो इस एज में बड़े बच्चों के पिता का रोल नहीं निभाना चाहते हैं।

'सुपर डांसर 4' में इस हफ्ते यो यो हनी सिंह, गोविंदा और चंकी पांडे आएंगे नजर

देखना दिलचस्प होगा कि कायरव, अक्षू और ऐश्वर्या के लिए कौन से कलाकार चुने जाते हैं। क्या ऐश्वर्या या अक्षू दोनों में से कोई रोल शिवांगी भी करेंगी? इन सब सवालों के जवाब आने वाले दिनों में पता चल जाएंगे।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन