1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'दिल तो हैप्पी है जी' की एक्ट्रेस जैसमिन भसीन ने कहा- मैं सुपरनैचुरल शो नहीं कर सकती

'दिल तो हैप्पी है जी' की एक्ट्रेस जैसमिन भसीन ने कहा- मैं सुपरनैचुरल शो नहीं कर सकती

 Published : Feb 08, 2019 10:09 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 10:09 pm IST

सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में हैप्पी मेहरा की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस जैसमिन भसीन का कहना है कि वो सुपरनैचुरल शो नहीं कर सकतीं क्योंकि वो इस फॉर्मेट से इत्तेफाक नहीं रखतीं।

Jasmin Bhasin- India TV Hindi
Jasmin Bhasin Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में हैप्पी मेहरा की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस जैसमिन भसीन का कहना है कि वो सुपरनैचुरल शो नहीं कर सकतीं क्योंकि वो इस फॉर्मेट से इत्तेफाक नहीं रखतीं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं कभी अलौकिक या थ्रिलर शो में काम करूंगी, क्योंकि मैं इस शैली से इत्तेफाक नहीं रखती हूं। मैं जिस तरह का काम कर रही हूं, उससे खुश हूं।"

'दिल से दिल तक' में काम कर चुकीं जैसमिन ने कहा, "जब आप किसी डेली सोप में काम करते हैं तो वह किरदार वास्तव में आपके साथ लंबे समय तक जिंदा रहता है। मेरे पिछले किरदार की अवधि लगभग डेढ़ साल थी और मुझे गुजराती लड़की के उस किरदार से पूरी तरह बाहर निकलना था, ताकि मैं पूरी तरह हैप्पी के रंग में ढल सकूं, जो असल में मेरी तरह है।"

जैसमिन सीरियल 'टशन-ए-इश्क' भी कर चुकी हैं। वो 'खतरों के खिलाड़ी' सीज़न 9 में भी नज़र आ रही हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Video: विक्की कौशल ने किया रैप, रणवीर सिंह के 'गली बॉय' को किया प्रमोट

'मणिकर्णिका' को बॉलीवुड का सपोर्ट ना मिलने पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- मैं सबको बेनकाब करूंगी

कौन सी गजल गाते वक्त फूट-फूट कर रोए थे जगजीत? टूटे दिलों की दवा कैसे बने जगजीत सिंह ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन