1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दयाबेन से लेकर जेठालाल तक एक दिन में इतना कमाते हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सितारे

दयाबेन से लेकर जेठालाल तक एक दिन में इतना कमाते हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सितारे

 Published : Jun 26, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 11:20 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल लंबे समय से टेलिविजन पर आ रहा है और लोगों को बेहद पसंद भी है। शो के किरदार जेठालाल, दयाबेन और तारक मेहता ने ऑडियन्स के दिल में जगह बनाई हुई है।

Taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
Taarak mehta ka ooltah chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल लंबे समय से टेलिविजन पर आ रहा है और लोगों को बेहद पसंद भी है। शो के किरदार जेठालाल, दयाबेन और तारक मेहता ने ऑडियन्स के दिल में जगह बनाई हुई है। यह शो 28 जुलाई 2008 को शुरू हुआ था और तभी से सभी का फेवरेट बना हुआ है।

सीरियल की कहानी दुनिया ने उंधा चश्मा पर आधारित है। जिसे तारक मेहता गुजराती मैगजीन चित्रलेखा में लिखते थे। यह कहानी गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस जेठालाल की फैमिली पर किया गया है।तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से सुर्खियों मं बना हुआ है, क्योंकि शो की मेन लीड दिशा वकानी मेटरनिटी लीव पर गई थीं और उसके बाद से उनकी शो में वापसी नहीं हुई है।

हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फैसला लिया है कि वह दिशा वकानी के बिना शो को आगे बढ़ाएंगे। पर क्या आपको पता है यह सितारे एक दिन की कितनी सैलरी लेते हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इन सितारों की एक दिन की सैलरी के बारे में बताते हैं।

दिलीप जोशी: दिलीप शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। वह एक एपिसोड के लिए 50,000 फीस लेते हैं।

Dilip joshi
Dilip joshi

दिशा वकानी: शो में दयाबेन का किरदार निभाती नजर आने वाली दयाबेन पर दिन का 40,000 चार्ज करती थीं।

disha vakani
disha vakani

अमित भट्ट: अमित शो में चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा का किरदार निभाते नजर आते हैं। वह जेठालाल के पिता का रोल निभाते  हैं। अमित एक दिन का 35,000 चार्ज करते हैं।

Amit bhatt
Amit bhatt

शैलेश लोधा: शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश एक दिन का 32,000 चार्ज करते हैं।

Shailesh lodha
Shailesh lodha

नेहा मेहता: तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वाली नेहा एक दिन का 25,000 चार्ज करती हैं।

Neha mehta
Neha mehta

मुनमुन दत्ता: मुनमुन शो में बबीता कृष्णन अय्यर का किरदार निभाती हैं। वह एक दिन का 30,000 चार्ज करती हैं।

munmun dutta
munmun dutta

घनश्याम नायक: घनश्याम शो में नट्टूकाका का किरदार निभाते हैं। वह एक दिन का 30,000 चार्ज करते हैं।

Ghanshyam nayak
Ghanshyam nayak

गुरुचरण सिंह: शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण एक दिन का 28,000 चार्ज करते हैं।

Gurucharan singh
Gurucharan singh

श्याम पाठक: पत्रकार पोपटलाल पांडे का किरदार निभाने वाले श्याम एक दिन के लिए 28,000 चार्ज करते हैं।

Shyam pathak
Shyam pathak

सोनालिका जोशी: माधवी भाभी का किरदार निभाने वाली सोनालिका एक दिन का 25,000 चार्ज करती हैं।

sonalika joshi
sonalika joshi

मयूर वकानी: शो में सुंदरलाल उर्फ दयाबेन के भाई का किरदार निभाने वाले मयूर एक दिन का 20,000 चार्ज करते हैं।

mayur vakani
mayur vakani

राज अंदकत: राज शो में तप्पू का किरदार निभाते हैं। वह एक दिन का 10,000 चार्ज करते हैं।

Raj anadkat
Raj anadkat

Also Read:

रैपर नैजी माधुरी दीक्षित संग डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 2' में आएंगे नजर, शूटिंग की पूरी

सीरियल 'तुझसे है राबता' नहीं छोड़ रही हैं रीमा शेख, पोस्ट शेयर कर अफवाहों को किया खारिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन