1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रैपर नैजी माधुरी दीक्षित संग डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 2' में आएंगे नजर, शूटिंग की पूरी

रैपर नैजी माधुरी दीक्षित संग डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 2' में आएंगे नजर, शूटिंग की पूरी

 Published : Jun 26, 2019 12:04 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 12:04 pm IST

रैपर नैजी का असली नाम नावेद शेख है।

रैपर नैजी- India TV Hindi
रैपर नैजी

मुंबई: लोकप्रिय रैपर नैजी ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने के साथ टीवी शो 'डांस दीवाने 2' के एक एपिसोड की शूटिंग की, जो शो में जज हैं। नैजी रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में नजर आएंगे और फिल्म निर्माता शशांक खेतान, कोरियोग्राफर तुषार कालिया और माधुरी के साथ पर्दा साझा करेंगे।

रैपर, जिनके जीवन ने फिल्म 'गली बॉय' को प्रेरित किया, उन्होंने शो में शशांक के साथ रैप किया और प्रतिभागियों के साथ अच्छा समय बिताया। नावेद शेख के रूप में जन्मे रैपर नाजी ने 'बैंक चोर', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'गली बॉय' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

'डांस दीवाने 2' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है।

Also Read:

Kabir Singh Box Office Collection Day 5: शाहिद- कियारा फिल्म कबीर सिंह 100 करोड़ के क्लब में शामिल

नाम कमाने के लिए फिल्मों के साथ-साथ ये काम करेंगी आलिया भट्ट

Birthday Special: फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे अर्जुन कपूर

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन