1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्लिक निक्सन स्टूडियो में लगी आग, कसौटी-नागिन और कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल यहां होते हैं शूट

क्लिक निक्सन स्टूडियो में लगी आग, कसौटी-नागिन और कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल यहां होते हैं शूट

 Published : Jul 18, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 06:54 pm IST

मुंबई के क्लिक निक्सन स्टूडियो में आग लग गई है। यहां नागिन 4, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल्स की शूटिंग होती है।

क्लिक निक्सन स्टूडियो में लगी आग, click nixon- India TV Hindi
क्लिक निक्सन स्टूडियो में लगी आग Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मशहूर टीवी स्टूडियो क्लिक निक्सन में आग लगने की वजह से हडकंप मच गया है। मुंबई के अंधेरी के चांदीवली इलाके में मौजूद क्लिक निक्सन स्टूडियो में शाम करीब 4 बजे आग लगने की खबर सामने आई। जहां आग लगी वो कुमकुम भाग्य का सेट था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जिस वक्त आग लगी सेट पर कोई भी मौजूद नहीं था इस वजह से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल शूटिंग स्थगित कर दी गई है। बता दें ये वही सेट है जहां कुछ दिनों पहले एक्टर पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और सेट को सील कर दिया गया था।

करीब तीन दिन तक क्लिक निक्सन स्टूडियो सील रहा और सैनिटाइज किए जाने के बाद दोबारा शूटिंग शुरू हुई थी। पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन वो ठीक हैं। पार्थ ने लोगों से गुजारिश की कि जो भी उनके संपर्क में आया है अपनी जांच करा ले। पार्थ ने बताया कि डॉक्टर के दिशानिर्देशक के बाद वो घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन हैं। 

कुछ दिनों पहले ही पार्थ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी कि वो 3 महीने बाद शूटिंग के लिए लौट आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन