1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या 22 नवंबर को निकाह करने वाले हैं गौहर खान और जैद दरबार? हाल ही में हुई है सगाई

क्या 22 नवंबर को निकाह करने वाले हैं गौहर खान और जैद दरबार? हाल ही में हुई है सगाई

 Published : Nov 19, 2020 05:18 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 05:19 pm IST

हाल ही में गौहर खान और जैद दरबार ने सगाई की है। जिसकी तस्वीरें गौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

zaid gauahar- India TV Hindi
22 नवंबर को शादी करने वाले हैं गौहर खान और जैद दरबार?  Image Source : INSTAGRAM- GAUAHAR KHAN

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान और इस्माइल दरबार के बेटे जैद की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 नवंबर को दोनों निकाह करने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी जब उन्होंने जैद संग सगाई की फोटो शेयर की। गौहर खान ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें बैलून पर लिखा है, 'जब उसने हां कहा।' यानि गौहर ने जैद को निकाह के लिए हां कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में इंगेजमेंट रिंग वाला इमोजी भी बनाया है। 

इस्माइल दरबार के बेटे से इस तारीख को निकाह करने जा रहीं गौहर खान, गोवा में हो रहा प्री वेडिंग शूट

गौहर-जैद ने साथ मनाई थी दिवाली

ये कपल कुछ दिन पहले ही गोवा भी गए थे, जहां पर दोनों ने प्री-वेडिंग शूट के लिए विजिट किया था। 'बिग बॉस 14' से बाहर आने के बाद गौहर ने जैद का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया था। यहां तक कि गौहर ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन