1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'हमको तुम मिल गए': हिना खान और धीरज धूपर का फर्स्ट लुक, 12 सितंबर को रिलीज होगा गाने का टीजर

'हमको तुम मिल गए': हिना खान और धीरज धूपर का फर्स्ट लुक, 12 सितंबर को रिलीज होगा गाने का टीजर

 Published : Sep 11, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 07:00 pm IST

हिना खान ने सोशल मीडिया पर धीरज के साथ अपने नए गाने की पहली झलक पेश की। इसमें वो क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में नज़र आ रही हैं, जबकि धीरज ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

hina khan new song humko tum mil gaye first look dheeraj dhoopar- India TV Hindi
हिना खान और धीरज धूपर के गाने का फर्स्ट लुक Image Source : INSTAGRAM

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो 'हमको तुम मिल गए' में दिखाई देंगी। वो एक्टर धीरज धूपर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। उनके अपकमिंग गाने का पहला लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उनका गाना कब रिलीज हो रहा है। 

हिना खान ने सोशल मीडिया पर धीरज के साथ अपने नए गाने की पहली झलक पेश की। इसमें वो क्रिश्चियन वेडिंग गाउन में नज़र आ रही हैं, जबकि धीरज ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हिना ने बताया कि कल इस गाने का टीजर आउट होगा, जबकि पूरा गाना 15 सितंबर को रिलीज होगा। 

फैंस का दिल जीत रही हैं हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरें, नए लुक में लग रहीं बेहद खूबसूरत

बता दें कि हिना खान ने एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 5' में अपने जलवे बिखेरे। वो धीरज धूपर के साथ नजर आईं, जहां उनकी केमिस्ट्री फैंस द्वारा काफी पसंद की गई। अब इस शो में सुरभि चंदना ने एंट्री की है। उनके साथ मोहित सहगल दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो दर्शकों को आगे भी कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 

हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वो कई रिएलिटी शोज जैसे 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में दिखाई दीं। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का रोल भी निभाया। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। 

इससे पहले हिना खान ने प्रियांक शर्मा के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' किया था, जो जबरदस्त हिट हुआ। फैंस को हिना और प्रियांक की जोड़ी और गाना दोनों ही खूब पसंद आया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन