मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज से फरवरी महीने की शुरुआत हुई है, फरवरी यानी कि वैलेंटाइन का महीना यानी कि लव का महीना। इस प्यार के महीने की शुरुआत हिना खान ने लाल रंग के कपड़ों से की है और सोशल मीडिया पर अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हिना खान लाल लिपस्टिक और लाल रंग के विंटर कलेक्शन में नजर आ रही हैं।
Related Stories
हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
12 साल पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान आज काफी बड़ा नाम बन चुकी हैं। ये रिश्ता... के बाद हिना खान खतरों के खिलाड़ी और फिर बिग बॉस 12 में नजर आईं। इसके बाद हिना खान ने कसौटी जिंदगी की सीजन 2 में कोमोलिका का रोल प्ले किया। हिना ने कान्स में रैंप वॉक किया और ऐसा करने वाली वो पहली टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं। हिना कई म्यूजिक वीडियोज और कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद हिना खान फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है इसलिए लाल रंग के साथ शुरुआत।
हिना खान वीकेंड में पिकनिक कर रहीं एन्जॉय, एक-एक तस्वीर में अदा ऐसी जीत लेगी आपका दिल
इन तस्वीरों में हिना खान ने लाल रंग का हाइनेक और उसके ऊपर लाल रंग का गर्म जैकेट पहना है। लाल लिपस्टिक लगाए हिना बेहद ही हॉट एंड ग्लैमरस लग रही हैं।


रिया चक्रवर्ती भाई शौविक संग जिम के बाहर आईं नजर
हिना खान अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हिना के 11 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

हिना खान अपने फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं और अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हिना खान के बॉयफ्रेंड का नाम रॉकी जायसवाल हैं जिन्हें वो लंबे समय से डेट कर रही हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें