1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 12: आदित्य नारायण का जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन, दो महीने में हुए Fat To Fit

Indian Idol 12: आदित्य नारायण का जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन, दो महीने में हुए Fat To Fit

 Published : Jun 16, 2021 07:27 am IST,  Updated : Jun 16, 2021 07:27 am IST

आदित्य नारायण ने कोरोना से रिकवर होने के केवल 2 महीने बाद ही ये ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। जिसकी तस्वीरें भी आदित्य नारायण ने फैंस के साथ शेयर की हैं

Indian Idol 12: आदित्य नारायण का जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन, दो महीने में हुए Fat To Fit- India TV Hindi
Indian Idol 12: आदित्य नारायण का जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन, दो महीने में हुए Fat To Fit Image Source : INSTAGRAM/ADITYANARAYANOFFICIAL

फेमस शो 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कुछ दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद आदित्य का वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन अब आदित्य नारायण का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान रह गए है। 

आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर करीब 2 माह पहले की थी। जिसमें  उनका बढ़ा हुआ पेट साफ नजर आ रहा है। 

उर्वशी रौतेला मिट्टी का लेप लगाकर सनबाथ लेती आईं नजर, क्या आप जानते हैं मड थेरेपी के ये लाभ?

दूसरी तस्वीर में आदित्य अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 15 जून की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे डिजर्व नहीं करते मेरे इस समय में'।  

आदित्य नारायण के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैन्स के साथ-साथ सिलेब्रिटी भी काफी काफी हैरान हो गए है। एक्टर विक्रांत मैसी, जाकिर खान, हिमांशु मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किए।

बता दें कि आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। आदित्य की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। हालांकि वह अब बिल्कुल ठीक हो गए है और उन्होंने इंडियन आइडल के सेट पर भी वापसी कर ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन