1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सृष्टि रोड से ब्रेकअप के बाद मनीष नागदेव हुए डिप्रेशन का शिकार, काम्या पंजाबी ने किया खुलासा

सृष्टि रोड से ब्रेकअप के बाद मनीष नागदेव हुए डिप्रेशन का शिकार, काम्या पंजाबी ने किया खुलासा

 Published : Jun 09, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 10:58 pm IST

कुछ दिनों पहले टीवी एक्टर मनीष नागदेव (Manish Naggdev) ने मंगेतर सृष्टि रोड (Srishty Rode) संग अपने ब्रेकअप की असली कहानी बताई थी।

Srishty Rode, Manish Naggdev- India TV Hindi
Srishty Rode, Manish Naggdev Image Source : INSTAGRAM

कुछ दिनों पहले टीवी एक्टर मनीष नागदेव (Manish Naggdev) ने मंगेतर सृष्टि रोड (Srishty Rode) संग अपने ब्रेकअप की असली कहानी बताई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट कर सृष्टि पर फोन पर ब्रेकअप करने का आरोप लगाया था और अपने फायदे के लिए उन्हें यूज़ करने का इल्ज़ाम भी लगाया था। अब मनीष की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी उनके सपोर्ट में आई हैं और उन्होंने कहा है कि सृष्टि से ब्रेकअप के बाद मनीष डिप्रेशन में चले गए थे।

IwmBuzz से बात करते हुए काम्या ने कहा- ''मनीष के साथ धोखा हुआ है। चार साल के रिश्ते का यूं खत्म हो जाने से मनीष टूट गए हैं। उनकी सगाई भी हो गई थी। जब आप इस बारे में बात नहीं करते तो इससे निपट पाना और मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, आप पर बुरा इंसान होने का आरोप भी लगाया जाता है। अगर कोई रिश्ता या शादी ना चले तो इसका ज़िम्मेदार सिर्फ पुरुष नहीं होते। कोई आश्चर्य नहीं है कि वो डिप्रेशन में चला गया।''

''मैंने देखा था कि उन्होंने कैसे बिग बॉस के समय अपने पार्टनर को सपोर्ट किया था और उन्हें बदले में ये मिला। उसने बस एक फोन कॉल पर रिश्ता तोड़ दिया। मानती हूं कि आपको आगे बढ़ना है, लेकिन इस पर अच्छे से बात तो करिए। मैं खुश हूं कि मनीष ने सबके सामने अपने दिल की बात कहने का फैसला लिया। ये स्वीकार में कोई बुराई नहीं है कि आपका रिश्ता नहीं चला।''

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 12' से सृष्टि के बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

मनीष 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बेगूसराय' जैसे शो में काम कर चुके हैं।

Also Read:

सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में वरुण धवन संग अनन्या पांडे का फैनगर्ल मोमेंट, देखें Inside Photos

विक्की कौशल-भूमि पेडनेकर स्टारर हॉरर-थ्रिलर फिल्म को मिला टाइटल, रामगोपाल वर्मा से है कनेक्शन!

Bhool Bhulaiyaa 2: विक्की कौशल, राजकुमार राव या आयुष्मान खुराना लीड रोल में आ सकते हैं नज़र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन