1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12: सीजन की चौथी करोड़पति बनीं नेहा शाह, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब!

KBC 12: सीजन की चौथी करोड़पति बनीं नेहा शाह, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब!

 Published : Jan 04, 2021 12:03 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 12:03 pm IST

नेहा शाह से पहले अनुपा दास, नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा 12वें सीजन की करोड़पति बन चुकी हैं।

neha shah kaun banega crorepati- India TV Hindi
'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की चौथी करोड़पति बनीं नेहा शाह Image Source : TWITTER: @SONYTV

पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन को चौथा करोड़पति मिल गया है। खास बात ये है कि इस बार भी महिला ने ही 1 करोड़ रुपये जीतने का खिताब हासिल किया है। इससे पहले अनुपा दास, नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा 12वें सीजन की करोड़पति बन चुकी हैं।  

केबीसी के इस सीजन की चौथी करोड़पति के रूप में डॉक्टर नेहा शाह ने अपना नाम दर्ज किया है। सोनी चैनल ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि होस्ट अमिताभ बच्चन नेहा के 1 करोड़ रुपये जीतने का ऐलान करते हैं और इसके बाद 7 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछते नज़र आते हैं।

रकुल प्रीत ने शुरू की 'मेडे' की शूटिंग, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन भी फिल्म में हैं

इस प्रोमो में दिलचस्प बात ये है कि नेहा शाह अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाती हैं और फ्लर्ट भी करती नज़र आती हैं। वो गाती हैं- 'जिसका मुझे था इंतजार'। ये सुनकर बिग बी कहते हैं- 'मुझे तो कोई और लेकर जा चुका है।'  

अमिताभ बच्चन जब नेहा के 1 करोड़ रुपये जीतने का ऐलान करते हैं तो नेहा खुश होकर बिग बी को फ्लाइंग किस देती हैं और बोलती हैं कि उनके सामने वो खेल पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। ये सुनकर बिग बी हैरान रह जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन