1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12: बिना किसी लाइफलाइन के 50 लाख के सवाल तक पहुंचा ये कंटेस्टेंट, सूझबूझ देख बिग बी हुए कायल

KBC 12: बिना किसी लाइफलाइन के 50 लाख के सवाल तक पहुंचा ये कंटेस्टेंट, सूझबूझ देख बिग बी हुए कायल

 Published : Nov 02, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 01:08 am IST

केबीसी की हॉटसीट पर आज एक ऐसा कंटेस्टेंट बैठेगा जिसने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। बावजूद इसके बिना किसी लाइफलाइन के 50 लाख के सवाल तक पहुंच गया।

Kaun Banega Crorepati- India TV Hindi
Kaun Banega Crorepati Image Source : TWITTER/SONY TV

अगर किस्मत साथ हो तो इंसान बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी आसानी से बचकर निकल आता है। अमिताभ बच्चन के टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 के आने वाले एपिसोड में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। केबीसी की हॉटसीट पर आज एक ऐसा कंटेस्टेंट बैठेगा जिसने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। ये पढ़कर आपको लग रहा होगा कि पहले सवाल के जवाब के बाद ये कंटेस्टेंट शायद ही कुछ सवाल का जवाब दे पाया हो। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बिना लाइफलाइन के ये कंटेस्टेंट 50 लाख के सवाल तक पहुंचा गया, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी उसके ज्ञान के कायल हो गए। 

इस कंटेस्टेंट का नाम सौरभ कुमार साहू है। सौरभ का ये प्रोमो वीडियो सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन सौरभ से कह रहे हैं कि 'बहुत देर से आपके पास कोई भी लाइफलाइन नहीं है लेकिन फिर भी आप अपने ज्ञान के भरोसे सही जवाब देते जा रहे हैं। आगे भी आपको बड़े ही सोच समझकर खेलना पड़ेगा।' 

KBC 12: 'कर्मवीर' एपिसोड में सफाई कर्मचारी आंदोलन के बेजवाड़ा विल्सन ने इस जवाब देकर जीते 25 लाख रुपये

ये प्रोमो वीडियो इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि सौरभ के बिना किसी लाइफलाइन के 50 लाख के सवाल तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में आगे देखना ये दिलचस्प होगा कि वो अपनी सूझबूझ से 50 लाख के सवाल का जवाब दे पाते हैं या फिर नहीं। अगर सौरभ 50 लाख का सही जवाब दे पाते हैं तो वो 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें, 'केबीसी 12' में अब तक दो कंटेस्टेंट्स 50 लाख की धनराशि जीत चुके हैं। ये दो कंटेस्टेंट्स छवि कुमार और फूलबासन यादव हैं। ऐसे में अगर सौरभ 50 लाख का सही सवाल देकर आगर बढ़ जाते हैं तो वो इतनी बड़ी रकम जीतने वाले इस सीजन के तीसरे कंटेस्टेंट बन जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन