1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' फेम TV एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का हुआ निधन

'कुल्फी कुमार बाजेवाला' फेम TV एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का हुआ निधन

 Published : Aug 15, 2019 02:40 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 02:53 pm IST

स्टार प्लस में आने वाले सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजे वाला में' सिकंदर की मां का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का निधन हो गया।

VIDYA SINHA- India TV Hindi
VIDYA SINHA

स्टार प्लस में आने वाले सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला में' सिकंदर की मां का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस विद्या सिन्हा को 15 अगस्त के दिन निधन हो गया। विद्या सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज उन्होंने आखिरी सांस ली। विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या थी

हाल में ही उन्होंने गंभीर समस्या के कारण मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अभिनेत्री कुछ महीने पहले हॉस्पटिल में एडमिट होने के कारण सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला से गायब हो गई थीं। जिसके बाद कुछ ही सप्ताह पहले रिकवरी के बाद वह दोबारा शूटिंग में वापस आईं। वह इस सीरियल में सिकंदर की बेबे के किरदार को प्रभावी ढंग से निभाते हुए  नजर आई थीं।

72 साल की टैलेंटेड अभिनेत्री कई फिल्मों के साथ-साथ सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार वह फेफड़ों से संबंधित किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित थीं, जो अचानक बढ़ गईं।  जिसके कारण उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। जिसके कारण कुछ दिनों पहले उन्हें जुहू के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

विद्या अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियों में छाई रही थीं। साल 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का दोषी ठहराया था। जिसके बाद साल 2011 में दोनों को तलाक मिल गया था।

विद्या सिन्हा टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें  'पति पत्नी और वो', 'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात', 'हवस', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'किताब','जीवन मुक्त', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में की। इसके साथ ही संजीव कुमार का गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए'  खूब फेमस हुआ था। इसमें विद्या सिन्हा भी नजर आईं थी।

Mission Mangal Movie Review: अक्षय कुमार का मंगलयान दिखा नहीं पाया कमाल, एंटरटेनमेंट के चक्कर में खो गई स्क्रिप्ट

इसरो के 50 साल पूरे होने पर 'मिशन मंगल' का नया गाना 'तोता उड़' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने किया शेयर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन