1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने के बाद टीना दत्ता ने मोहित मल्होत्रा से की दोबारा दोस्ती

गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने के बाद टीना दत्ता ने मोहित मल्होत्रा से की दोबारा दोस्ती

 Published : Mar 06, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 08:37 pm IST

शो 'डायन' एक अलौकिक ड्रामा सीरिज है, जिसे बालाजी टेलीफिल्मस के बैनर तले एकता कपूर ने बनाया है।

टीना दत्ता-मोहित...- India TV Hindi
टीना दत्ता-मोहित मल्होत्रा

मुंबई: शो 'डायन' के अपने सह-कलाकार मोहित मलहोत्रा पर शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री टीना दत्ता का कहना है कि उनके बीच अब मतभेद समाप्त हो गए हैं। 'उतरन' शो से प्रसिद्ध हुई टीना ने एक बयान में कहा, "मोहित और मैंने मतभेदों को सुलझा लिया है। हम नई शुरुआत करने का फैसला किया है। मुझे उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारी ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री शो के लिए काम करती है और हम शो की बेहतरी के लिए पेशेवर माहौल बनाए रखना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारे दर्शक शो (डायन) को पसंद करते हैं और मैं आश्वस्त हूं कि इस नई शुरुआत को सभी सराहेंगे और कोई अटकलें नहीं लगेंगी।" टीना ने इससे पहले दावा किया था कि मोहित को निर्माताओं ने अपना बर्ताव सुधारने के लिए चेतावनी दी है।

शो 'डायन' एक अलौकिक ड्रामा सीरिज है, जिसे बालाजी टेलीफिल्मस के बैनर तले एकता कपूर ने बनाया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

ट्विटर पर भड़की ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार ने दिया जवाब, अब मुझे सच में डर लगने लगा

अमिताभ बच्चन ने बेची अपनी 3.5 करोड़ की कार, विधु विनोद चोपड़ा ने की थी गिफ्ट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन