1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'Nach Baliye 9' ही नहीं, इस बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी TV एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी

'Nach Baliye 9' ही नहीं, इस बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी TV एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी

 Published : Jul 25, 2019 11:26 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:29 am IST

अनीता हसनंदानी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। अब एक बार फिर वह थ्रिलर मूवी में नजर आने वाली हैं।

Anita Hassanandani- India TV Hindi
Anita Hassanandani Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के 9वें (Nach Baliye 9) सीजन में नजर आ रही हैं। वह अपने पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ स्टेज पर डांस करती नज़र आएंगी। इसके अलावा भी उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं यानी ये साल अनीता के लिए काफी बिजी होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनीता जल्द ही एक रिएलिटी क्विज शो होस्ट करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल का भी हिस्सा रहेंगी। वहीं 'नच बलिए' के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी साइन किया है।

सूत्रों की मानें तो तुषार कपूर के साथ 'कुछ तो है' और 2003 में 'ये दिल' फिल्म में काम करने वाली अनीता एक बार फरि थ्रिलर मूवी में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। अनीता इसमें अहम भूमिका निभाएंगी। हालांकि, उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह तय है कि आपने इसके पहले अनीता का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा। 

इस फिल्म का नाम 'मारीच' (Maarich) है और इसका निर्देशन न्यूकमर डायरेक्टर ध्रूव ने किया है। 

बता दें कि 'नच बलिए' के लिए अनीता बेहद एक्साइटेड हैं और उन्होंने शो के दौरान कहा था कि सलमान खान के शो के कारण उन्हें अपने पति के साथ टाइम स्पेंड करने का ज्यादा समय मिलेगा। हाल ही में उन्होंने पति रोहित के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया है। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और वह बेहद खुश हैं।

Also Read:

जैकलीन फर्नांडिस के यूट्यूब चैनल लॉन्च करने पर सलमान खान और सोनम कपूर ने दी बधाई

निक जोनस की शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिजिक को देख लोगों ने उड़ाया मजाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन