Nach Baliye Season 9 Highlights: सलमान खान के प्रोडक्शन में बना शो 'नच बलिए 9' शुरू हो चुका है। सलमान खान इस शो के प्रोड्यूसर जरूर हैं लेकिन शो को होस्ट करेंगे मनीष पॉल। शो की शुरुआत टीवी के जाने-माने कपल कार्तिक और नायरा के रोमांटिक डांस से हुई। कार्तिक यानी मोहसिन खान और नायरा यानी शिवांगी जोशी ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'चाशनी' पर डांस किया।
Related Stories
इस शो में सलमान खान ने इस मौके पर बताया कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 10 सालों से चल रहा है, और शिवांगी मोहसिन टीवी के सबसे पॉपुलर कपल हैं। शिवांगी ने सलमान से पूछा कि इस शो का कॉन्सेप्ट कहां से आया। तो सलमान ने बताया कि एक लड़का और लड़की ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन डिपेंड करता है।
बता दें, इस बार शो में बहुत सारे एक्स कपल भी शो का हिस्सा हैं।
श्रद्धा आर्या और आलम सिंह हैं पहली जोड़ी
शिवांगी और मोहसिन ने शो की पहली जोड़ी इंट्रोड्यूस की। शो की पहली जोड़ी श्रद्धा आर्या और आलम सिंह हैं। श्रद्धा आर्या ने बताया कि वो आलम को 6 महीने से डेट कर रही हैं दोनों करंट कपल हैं।
बबिता फोगाट और विवेक की जोड़ी
शो की दूसरी जोड़ी है बबिता फोगाट और उनके बलिए विवेक हैं।
नच बलिए के पहले एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा
उर्वशी और अनुज 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अब दोनों ने एक दूसरे को दोस्त की तरह एक्सेप्ट कर लिया है। सलमान दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो भी अपनी एक्स से बात करते हैं, क्योंकि जिंदगी नफरत करने के लिए बहुत लंबे हैं।
शो का अगला कपल है विंदु दारा सिंह और उनकी वाइफ
विंदु दारा सिंह और उनकी वाइफ दीना उमरोवा भी इस बार शो का हिस्सा बने हैं। दोनों कपल इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।
भाई की मौत के बाद भी 'नच बलिए' की शूटिंग पर पहुंचे प्रिंस नरूला, हुए इमोशनल
'नच बलिए 9' का हिस्सा इस बार युविका चौधरी और प्रिंस नरूला भी हैं। प्रिंस के कजिन की मौत हो गई उसके बाद भी वो सेट पर पहुंचे। हालांकि शूटिंग के दौरान प्रिंस और युविका दोनों इमोशनल जरूर हो गए लेकिन दोनों ने शो की शूटिंग जारी रखी।
कौन होगा शो का जज?
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि नच बलिए 9 का जज कौन होगा। सलमान खान कल इस बात का खुलासा करेंगे। सलमान ने बताया कि इस बार शो का जज एक मशहूर डायरेक्टर और एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस होगी। कल के एपिसोड में इस बात का पता चलेगा कि शो के जज कौन हैं और शो की बची जोड़ियां कौन-कौन सी हैं?
इसे भी पढ़ें-
अरबाज खान ने बताया अब ऐसा है उनका एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता
आर्मी की ड्रेस में नजर आएंगे शाहरुख खान, एक बार फिर बनेंगे 'फौजी'!
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव पर किया विवादित ट्वीट, हो गईं बुरी तरह ट्रोल