1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लौटेगी नायरा, सेट से सामने आई मोहसिन और शिवांगी की लेटेस्ट तस्वीरें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लौटेगी नायरा, सेट से सामने आई मोहसिन और शिवांगी की लेटेस्ट तस्वीरें

 Published : Jul 02, 2021 07:00 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 07:00 pm IST

मशहूर टीवी सीरियल ' ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को सरप्राइज मिलने वाला है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान  स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक नया ट्विस्ट होने वाला है।

Ye Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Ye Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

मशहूर टीवी सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को सरप्राइज मिलने वाला है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान  स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक नया ट्विस्ट होने वाला है। दरअसल शिवांगी जोशी और मोहसिन खान स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को सरप्राइज मिलने वाला है। नायरा की एंट्री की मांग कर रहे दर्शक को मेकर्स तोहफा देने वाला हैं। इस सीरियल अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से दर्शकों को नायरा की झलक देखने को मिलने वाली है। 

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कार्तिक काफी अकेला फील करता है और खुद को कोसता है। नायरा की मौत के बाद अक्सर सीरियल में दिखाया जाता है कि कार्तिक मन ही मन में उससे खूब बातें करता है। अपकमिंग एपिसोड में जब कार्तिक परेशान होगा, तब नायरा उसके सामने आएगी।नायरा को अपने सामने देखकर कार्तिक काफी इमोशनल हो जाएगा और कार्तिक नायरा के सामने अपने दिल की हर एक बात कह देगा।

नायरा और कार्तिक का ये  रीयूनियन  काफी इमोशनल होने वाला है। नायरा कार्तिक की हर एक बात को बड़े ही गौर से सुनेगी। कार्तिक की बातों को ध्यान से सुनने के बाद नायरा उसे समझाएगी कि जो भी हो रहा है, उसमें उसकी कोई भी गलती नहीं है। नायरा कार्तिक से कहेगी कि वो ऐसे परेशान ना हो, चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। 

दिल की बात शेयर करने के बाद कार्तिक का बोझ हल्का हो जाएगा। नायरा कार्तिक को गले लगा लेगी। कार्तिक और नायरा की तस्वीरों को देखने के बाद शिवांगी जोशी के फैंस खुशी से झूमने वाले हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों से साफ है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड को देखने के बाद फैंस की आंखें नम तो जरूर होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन