1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 4' के नए प्रोमो में दिखा निया और जैस्मिन का जहरीला अंदाज

'नागिन 4' के नए प्रोमो में दिखा निया और जैस्मिन का जहरीला अंदाज

 Published : Dec 03, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 05:02 pm IST

 नागिन 4 का नया ट्रेलर सामने आया है। जैस्मिन भसीन और निया शर्मा इस बार नागिन के रोल में नजर आ रही हैं। 

नागिन 4 का नया प्रोमो...- India TV Hindi
नागिन 4 का नया प्रोमो आया सामने

मुंबई: नागिन 4 का नया ट्रेलर सामने आया है। जैस्मिन भसीन और निया शर्मा इस बार नागिन के रोल में नजर आ रही हैं। दोनों प्रोमो में एक शख्स को अपने जाल में फंसाती दिख रही हैं। निया पहले आगे बढ़कर उस शख्स को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं और फिर पीछे से जैस्मिन उसे अपना शिकार बनाती हैं।

नए प्रोमो में पहले जैस्मिन की आवाज सुनाई पड़ती है, जिसमें वो कहती हैं- सांसें वो लेती है, नफरत की आह मैं भरती हूं। इसके बाद निया की आवाज आती है जिसमें वो कहती हैं- कदम मैं रखती हूं, इंतकाम की राह वो चुनती है। 

इसके बाद एक और वॉइस ओवर सुनाई देता है, जिसमें कहा जाता है- दो जिंदगियों की उलझी हुई तकदीर, सामने आएगी एक जहरीली तस्वीर।

बता दें, एकता कपूर के प्रोडक्शन में बना 'नागिन 4' 14 दिसंबर से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर आएगा। इस बार शो में नई कहानी दिखाई जाएगी। पुरानी कहानी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यहां देखिए ट्रेलर-

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन